• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

असम में जंगली हाथी ने एक व्यक्ति को मार डाला

Wild elephant kills a man in Assam - Guwahati News in Hindi

गुवाहाटी। असम के नगांव जिले में एक जंगली हाथी ने एक व्यक्ति को मार डाला, एक वन अधिकारी ने इसकी पुष्टि की। नगांव के कामपुर डिवीजन के वन रेंज अधिकारी रंजीत फुकन ने आईएएनएस को बताया, एक हाथी ने इलाके में बड़े पैमाने पर दहशत पैदा कर दी है। बुधवार की सुबह जब वह अपनी दुकान खोलने जा रहा था, तो उसने एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला। घटना जिले के कोठियाटोली इलाके की है। फुकन ने कहा, हाथी के हमले के कारण वह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिर हाथी ने कम से कम 20 किमी की यात्रा की और कामपुर शहर पहुंच गया। इसने कामपुर के आसपास के क्षेत्र में तबाही मचाई, कई घरों को नुकसान पहुंचाया। वन अधिकारी ने कहा, हमने प्रशासन को हाथी की गतिविधि के बारे में सूचित कर दिया है। स्कूलों के साथ-साथ दुकानें और अन्य प्रतिष्ठान बंद हैं, क्योंकि हाथी घूम रहा है।
कोठियाटोली से कामपुर जाने के क्रम में हाथी ने दो गायों को भी मार डाला।
नगांव के प्रभागीय वन अधिकारी, भास्कर डेका ने कहा, हाथी आद्र्रभूमि क्षेत्र में चला गया है। हम उसे वापस जंगल में भेजने की कोशिश कर रहे हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Wild elephant kills a man in Assam
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: assam, wild elephant, guwahati, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, guwahati news, guwahati news in hindi, real time guwahati city news, real time news, guwahati news khas khabar, guwahati news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved