नई दिल्ली । भारत में सावन का महीना केवल पूजा-पाठ और धार्मिक आस्था का समय नहीं है बल्कि इसके हर पर्व और परंपरा के पीछे स्वास्थ्य, पर्यावरण, मनोविज्ञान और सामाजिक जीवन से जुड़ा गहरा वैज्ञानिक आधार भी छिपा हुआ है। सावन के सभी सोमवार, नाग पंचमी, हरियाली तीज और रक्षाबंधन जैसे प्रमुख पर्व न केवल आध्यात्मिक महत्व रखते हैं बल्कि मानव जीवन और प्रकृति के बीच संतुलन बनाए रखने का संदेश भी देते हैं।
सावन के सोमवार का व्रत भगवान शिव की आराधना के लिए रखा जाता है। वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए तो वर्षा ऋतु में सूर्य का प्रकाश कम मिलने के कारण शरीर की पाचन शक्ति (मेटाबॉलिज्म) कमजोर हो जाती है। ऐसे में उपवास रखने से पाचन तंत्र को आराम मिलता है और शरीर को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स होने का अवसर मिलता है। डर्मेटोलॉजिस्ट की रिपोर्टों की बात करें तो शरीर जितना डिटॉक्स होता है, त्वचा में उतना ही निखार आती है।
बता दें कि मेटाबॉलिज्म शरीर के अंदर होने वाली वह रासायनिक प्रक्रिया है, जो खाए गए भोजन और पानी को ऊर्जा में बदलती है। यह प्रक्रिया सांस लेने, खाना पचाने, खून का बहाव रखने और नई कोशिकाएं बनाने जैसे सभी जरूरी काम करने के लिए शरीर को शक्ति देती है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आयुर्वेद भी इस मौसम में विशेष खानपान की सलाह देता है। सावन में हरी पत्तेदार सब्जियां, प्याज, लहसुन और मांसाहारी भोजन से परहेज करने की परंपरा है। इसका कारण यह माना जाता है कि बारिश और नमी के कारण इन खाद्य पदार्थों में बैक्टीरिया और कीड़े जल्दी पनप सकते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
इसी तरह भगवान शिव के शिवलिंग पर जल या गंगाजल चढ़ाने और औषधीय गुणों से भरपूर बेलपत्र अर्पित करने की परंपरा भी स्वास्थ्य से जुड़ी मानी जाती है। माना जाता है कि बेलपत्र के औषधीय गुण मानसून में होने वाले संक्रमण और पेट संबंधी समस्याओं से राहत देने में सहायक होते हैं।
इस मौसम में घास-फूस खाने वाले पशु कई बार अनजाने में ऐसे कीड़े-मकोड़े खा लेते हैं, जिससे उनका दूध स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है और आयुर्वेद के अनुसार सावन में सीधे दूध का सेवन टालने की सलाह दी जाती थी और इसी कारण अतिरिक्त दूध को स्वास्थ्य हित में उपभोग करने के बजाय भगवान शिव को अर्पित करने की परंपरा बनाई गई।
सावन में मनाई जाने वाली नाग पंचमी केवल सांपों की पूजा का पर्व नहीं है बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देती है। वैज्ञानिक दृष्टि से वर्षा ऋतु में बारिश के कारण सांप अपने बिलों से बाहर निकल आते हैं। इसी समय खेतों में चूहों और कीट-पतंगों की संख्या भी बढ़ जाती है, जो फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। सांप इन जीवों को नियंत्रित कर प्राकृतिक संतुलन बनाए रखते हैं। इसलिए नाग पूजा का मूल संदेश प्रकृति के हर जीव के महत्व को समझना और उनके साथ सह-अस्तित्व की भावना विकसित करना है।
हरियाली तीज सावन की हरियाली और प्रकृति के सौंदर्य का उत्सव है। मानसून के दौरान चारों ओर फैली हरियाली और ठंडी हवाएं मानव मस्तिष्क पर सकारात्मक प्रभाव डालती हैं।
उत्तराखंड में सावन माह की शुरुआत हरेला पर्व से होती है, जिसमें पेड़-पौधों और हरियाली की पूजा कर नए पौधे रोपे जाते हैं। इसके पीछे का वैज्ञानिक तर्क यह है कि त्योहार से 9-10 दिन पहले घरों में सात प्रकार के बीज (जैसे जौ, गेहूं, मक्का, धान, उड़द) बोए जाते हैं। इन बीजों के उगने वाले हरे-भरे अंकुरों से आने वाले साल की फसल और समृद्धि का अनुमान लगाया जाता है। इस पर्व में पेड़ लगाने का महत्व यह है कि यह बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान को बढ़ावा देता है ताकि पहाड़ की पर्यावरण व्यवस्था सुरक्षित रहे।
विशेषज्ञों के अनुसार, हरा वातावरण मस्तिष्क में सेरोटोनिन जैसे 'हैप्पी हार्मोन' के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। इससे तनाव कम होता है और मानसिक शांति मिलती है। वहीं, झूला झूलने, पारंपरिक गीत गाने और सामूहिक रूप से उत्सव मनाने की परंपरा महिलाओं के सामाजिक मेल-मिलाप और मानसिक प्रसन्नता का महत्वपूर्ण माध्यम बनती है।
सावन पूर्णिमा पर मनाया जाने वाला रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक माना जाता है लेकिन इसका महत्व केवल पारिवारिक रिश्तों तक सीमित नहीं है। यह पर्व समाज में सुरक्षा, परस्पर दायित्व, विश्वास और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है। रक्षाबंधन लोगों को एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी निभाने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश देता है।
--आईएएनएस
ज्ञान, भक्ति, कर्म और ध्यान : योग की इन विधाओं में छिपा है सुखी जीवन और आत्मज्ञान का मंत्र
विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: चीन को 3-1 से मात देकर भारत ने रिकॉर्ड चौथी बार जीता खिताब
यामी गौतम के बर्थडे पर पति आदित्य धर का स्पेशल पोस्ट, उन्हें बताया 'यामी पगलू'
27 नवंबर का पंचांग: गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत, जानें चंद्रोदय से लेकर राहुकाल तक का समय
28 नवंबर का पंचांग- सुबह होते ही बदल जाएगी तिथि, जानिए सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक का समय
शाहीन भट्ट के बर्थडे पर मां सोनी राजदान का इमोशनल पोस्ट, बोलीं-तुम्हारे साथ फोटो लेना सबसे मुश्किल काम
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में पहुंचीं सान्या मल्होत्रा, सिंगर ने स्टेज पर बुलाकर किया डांस
बेटी रिया हैं अनिल कपूर की स्टाइलिस्ट, अभिनेता ने बताया बेटियों के बचपन का किस्सा
अगले 6 महीने ऊखीमठ में होंगे बाबा केदार के दर्शन, ओंकारेश्वर मंदिर में स्थापित हुई पंचमुखी उत्सव डोली
ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज के एक दिन बाद ही याद आया राजश्री फिल्मों का सदाबहार अंदाज
न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कसा शिकंजा, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 116/6
प्रदूषण के बीच घर से निकलते ही होने लगता है सिरदर्द? थकान नहीं, खराब हवा भी हो सकती है वजह
29 नवंबर का पंचांग: रविवार को सूर्य देव की उपासना का विशेष महत्व, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
राशिफल 26 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगी तरक्की, किसकी बढ़ेगी परेशानी
रोज 10 मिनट अनुलोम-विलोम, तनाव-चिंता से लेकर खांसी-सांस की परेशानी तक मिलेगा छुटकारा
'मैं शुरू में तैयार नहीं था, लेकिन एमआई को सही दिशा की जरूरत है', फिर से कप्तानी संभालने के बाद बोले रोहित
अभिनेता जिम्मी शेरगिल और प्रनूतन बहल ने किया ‘प्यादे’ के ट्रेलर का धमाकेदार अनावरण
बॉबी देओल ने ताजा की बचपन की यादें, बोले-शोले की शूटिंग में पिता धर्मेंद्र के साथ आया करता था
घने देवदार के जंगलों के बीच बसा कोणेश्वर महादेव मंदिर, सच्चे मन से मांगी मन्नत होती है पूरी

29 नवंबर का पंचांग: रविवार को सूर्य देव की उपासना का विशेष महत्व, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राशिफल 28 नवंबर: जानिये कैसा बीतेगा 12 राशि के जातकों का शनिवार का दिन
राशिफल 28 नवंबर: जानिये कैसा बीतेगा 12 राशि के जातकों का शनिवार का दिन
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में पहुंचीं सान्या मल्होत्रा, सिंगर ने स्टेज पर बुलाकर किया डांस
'मैं 40 दिन में फिल्म खत्म करूं तो गलत क्या है?', अक्षय कुमार ने नोलन-टॉम क्रूज का दिया उदाहरण
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
अवनीत कौर ने फैंस को दिया सरप्राइज का हिंट, ‘गनमास्टर G9’ के प्रीमियर से इमरान हाशमी संग शेयर की खास झलक!
IAS बनने का सपना देखती थीं यामी गौतम, किस्मत ने बना दिया बॉलीवुड स्टार
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' के गाने पर झूमीं अक्षरा सिंह, फैंस से बोलीं- 'अब आपकी बारी'
भोपाल के थिएटर से मुंबई तक, अर्शी खान ने ऐसे बदली अपनी किस्मत
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
रोज 10 मिनट अनुलोम-विलोम, तनाव-चिंता से लेकर खांसी-सांस की परेशानी तक मिलेगा छुटकारा
प्रदूषण के बीच घर से निकलते ही होने लगता है सिरदर्द? थकान नहीं, खराब हवा भी हो सकती है वजह
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
मयूरासन के रोज अभ्यास से बढ़ेगी ताकत, संतुलन और एकाग्रता, जानें इसके फायदे
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
शरीर से मन और आत्मा तक… योग के पांच कोशों में छिपा है संपूर्ण जीवन का रहस्य
बॉबी देओल ने ताजा की बचपन की यादें, बोले-शोले की शूटिंग में पिता धर्मेंद्र के साथ आया करता था
अभिनेता जिम्मी शेरगिल और प्रनूतन बहल ने किया ‘प्यादे’ के ट्रेलर का धमाकेदार अनावरण
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान,शक्ति मुद्रा का करें रोज अभ्यास, मिलेगा फायदा
ज्ञान, भक्ति, कर्म और ध्यान : योग की इन विधाओं में छिपा है सुखी जीवन और आत्मज्ञान का मंत्र
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 29/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope