• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आश्विन मास का अन्तिम प्रदोष व्रत आज, जानिये मुहूर्त, पारण का समय व पूजा विधि

Last Pradosh fast of Ashwin month today, know the auspicious time, time of Paran and method of worship. - Puja Path in Hindi

हर महीने के शुक्ल और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। आज गुरुवार को आश्विन मास का अन्तिम प्रदोष व्रत है। गुरुवार के दिन पड़ने के कारण इसे गुरु प्रदोष व्रत कहा जाता है। गुरु प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की विधिवत पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है और पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता है। आइए जानते हैं आश्विन मास के आखिरी प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र। गुरु प्रदोष व्रत मुहूर्त पंचांग के अनुसार, अश्विन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 26 अक्टूबर 2023 को सुबह 09 बजकर 44 मिनट पर शुरू होगी, जो अगले दिन 27 अक्टूबर 2023 को सुबह 06 बजकर 56 मिनट पर समाप्त होगी। प्रदोष काल में पूजा होती है। इसलिए प्रदोष व्रत 26 अक्टूबर 2023 को ही पड़ेगा।
प्रदोष काल मुहूर्त
शाम 05 बजकर 41 मिनट से रात 08 बजकर 15 मिनट तक

गुरु प्रदोष व्रत पारण का समय
गुरु प्रदोष व्रत का पारण 27 अक्टूबर 2023 को किया जाएगा। व्रत पारण का समय 27 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 56 मिनट के बाद किया जा सकेगा।
प्रदोष
व्रत पूजा विधि
सूर्योदय से पहले उठकर घर के सभी कामों से निवृत्त होकर स्नान कर लें और साफ-सुथरे वस्त्र धारण करके व्रत का संकल्प ले लें। इसके बाद शिवलिंग की पूजा करें। सबसे पहले जल, गंगाजल, दूध आदि से अभिषेक करें। इसके बाद सफेद चंदन, फूल, माला, धतूरा, शमी की पत्तियां, फल आदि चढ़ाने के साथ धूप बत्ती कर दें। इसके बाद दिनभर व्रत रहने के बाद शाम को प्रदोष काल में दोबारा शिव जी और पार्वती जी की विधिवत पूजा करने के साथ प्रदोष व्रत का पाठ करें। अंत में आरती करते भूल चूक के लिए माफी मांग लें।

इन मंत्रों का जाप
—भगवान शिव का गायत्री मंत्र- ‘ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि! तन्नो रुद्रः प्रचोदयात् । —ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि —तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्! —ॐ नम: शिवाय: —ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Last Pradosh fast of Ashwin month today, know the auspicious time, time of Paran and method of worship.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: last pradosh fast of ashwin month today, know the auspicious time, time of paran and method of worship, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved