• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ऐसे बीतेगा 12 राशियों का रविवार 09.04.2023 का दिन

This is how Sunday 09.04.2023 of 12 zodiac signs will be spent - Jyotish Nidan in Hindi

मेष दिन बढिय़ा रहने वाला है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। उच्च अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे राजनीति में सफलता प्राप्त होगी। सभाओं को संबोधित करने का मौका मिलेगा. स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी रहेगी. अपने खान-पान का ध्यान रखें, प्रतिदिन की दिनचर्या में सुबह की सैर, योगा को शामिल करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान के भविष्य के लिए धन का निवेश करेंगे। जो लोग घर से दूर रहकर कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अपने परिवार की याद सताएगी। घर से ऑनलाइन कार्य कर रहे जातकों को अच्छा लाभ प्राप्त होगा। वृष
आपके लिए दिन बढिय़ा रहने वाला है। कल धन का आगमन हो सकता है। कल आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। कल आपका रुका हुआ कार्य पूरा होगा। व्यापार कर रहे जातको की बात करें तो आप अपने व्यापार में आ रही समस्याओं के लिए अपने भाई से बातचीत करेंगे।
मिथुन
आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे जातकों को व्यवसाय से संबंधित कोई भी निर्णय सोच समझकर ही ले। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। जीवन साथी के साथ आपको समय अकेले में भी व्यतीत करेंगे। कल आप संतान के भविष्य को लेकर किसी परिचित से बातचीत करते हुए नजर आएंगे. धन आगमन के संकेत हैं। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। कल आपको किसी यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं, जो यात्रा आपके लिए थकान और तनाव पूर्ण साबित हो सकती है।
कर्क
आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। छात्र अपने कैरियर को लेकर असमंजस में होंगे। कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। खर्चों में वृद्धि होगी, सेहत के प्रति सचेत रहें। क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचे। जीवन शैली में बदलाव लाने का सही समय है। आर्थिक पक्ष मजबूत होने की पूरी संभावना है।
सिंह
आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। कल आपको अपने प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। आपके जो कार्य रुक गए थे, वह भी पूरे होंगे। जो कानूनी कार्य चल रहे हैं, वह समाप्त होंगे। जो जातक जमीन में निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए समय अच्छा है। बिजनेस में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। आप अपनी साख चारों ओर फैलाने में कामयाब रहेंगे। बिजनेस से संबंधित यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं, जो यात्रा के लिए लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी के साथ आप किसी रिश्तेदार के घर दावत पर जाएंगे, माताजी का सानिध्य मिलेगा। घर से निकलते समय वरिष्ठ सदस्यों के पैर छूकर आशीर्वाद ले। आपके सभी कार्य पूरे होंगे।
कन्या
दिन आपका प्रसन्नता से भरा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। मित्रों के द्वारा आय के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। नियमित व्यायाम के माध्यम से वजन को नियंत्रित रखें। बाहर के खाने-पीने से परहेज करें। कारोबार के लिए यात्रा लाभप्रद रहेगी। ऑफिस की कोई समस्या आपको सताएगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। आप अपने वरिष्ठों को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो आपको उनकी बातें सुननी पड़ सकती हैं। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा।
तुला
जो युवा पॉलिटिक्स में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं, कल उन्हें सफलता प्राप्त होगी। नेताओं से मिलने के अवसर मिलेंगे. सभाओं को संबोधित करने का मौका मिलेगा। कल जीवनसाथी का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। बच्चों को लेकर आप पिकनिक व शॉपिंग मॉल जाएंगे, जहां वह खूब मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। किसी रिश्तेदार के द्वारा शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आप परिवार के साथ किसी समारोह में सम्मिलित होंगे, जहां किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपका रुका हुआ धन प्राप्त करने में मदद करेगा।
वृश्चिक
जॉब में नवीन पद से सफलता की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। किसी अन्य की बातों में आकर अपने रिश्ते में मनमुटाव पैदा ना करें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। दूसरों को प्रभावित करने की क्षमता आपको कई सकारात्मक चीजें दिलाएगी।
धनु
दिन आपका और दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। व्यवसाय में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप अपने सभी खर्चों को आराम से कर पाएंगे।
मकर
दिन आपके लिए बढिय़ा रहने वाला है। जो जातक व्यवसाय कर रहे हैं, उन्हें अच्छा खासा लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। किसी नए व्यवसाय को करने की भी योजना बनाएंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। कल आपको भूमि, रियल स्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है।
कुंभ
दिन आपका मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातक अपनी नौकरी से संबंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ अपने सुख-दु:ख पाते हुए नजर आएंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आय में कमी व खर्च अधिक की स्थिति रहेगी लेकिन आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे और सभी खर्चों को करेंगे।
मीन
दिन आपका खुशियों से भरा रहने वाला है। संतान की सफलता से आप काफी खुश नजर आएंगे, संतान पर गर्व महसूस होगा। परिवार से दूर किसी स्थान पर जाना पड़ सकता है। कल किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इजाफा करेगा। आपके प्रेम की राह एक खूबसूरत मोड़ ले सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए अपने भाई की सहायता लेंगे। पिताजी आपके द्वारा किए गए कार्यों से काफी खुश नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-This is how Sunday 09.04.2023 of 12 zodiac signs will be spent
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: this is how sunday 09042023 of 12 zodiac signs will be spent, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved