• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
3 of 4

इन तीन ऋणों से मुक्ति लाएगी जीवन में खुशहाली और सम्पन्नता

3. देव ऋण : देव ऋण को स्व ऋण भी कहा जाता है। इसकी पहचान पंचम भाव से की जाती है। यदि पंचम भाव में सूर्य केतू हो या शनि राहू हो, द्वादश भाव में चंद्रमा, शनि, मंगल या राहू अथवा केतू हो, तो स्वयं या देव ऋण से जातक पीड़ित होता है। इस दोष से पीड़ित होने पर जातक अपने जीवन काल में स्वयं अतुल धन संपदा अर्जित करता है, नाम-दाम कमाता है, प्रकृति से नास्तिक होता है, लेकिन अकस्मात ही आपत्तियों का पहाड़ सा जातक पर आता है व सब कुछ समाप्त हो जाता है। जातक शारीरिक व्याधियों का शिकार हो जाता है। इन ऋणों के अलावा अन्य ऋण जैसे अजन्मा ऋण, बहिन का ऋण, प्राकृतिक ऋण आदि भी होते हैं, जिनकी पहचान भी कुंडली से हो जाती है। यदि पूर्व जन्म में मित्रों के साथ धोखा किया हो या ऐसा कोई कार्य किया हो, जिससे उनके वंश पर विपरीत प्रभाव पड़ा हो, तो यह अजन्मा ऋण कहलाता है। इस ऋण के परिणाम स्वरूप जातक पर चोरी, डकैती व बलात्कार आदि संगीन आरोप लगते हैं। निर्दोष होने के बावजूद अपनी बेगुनाही साबित नहीं कर पाते हैं। दुर्भाग्य पीछा नही छोड़ता है। ऐसे जातक की कुंडली के बारहवे भाव में सूर्य चंद्र या मंगल के साथ राहू या केतू की युति होती है।

ये भी पढ़ें - ये 5 काम करने से होती हैं मां लक्ष्मी नाराज

यह भी पढ़े

Web Title-According to the Puranas the freedom from these debt will come from happiness and prosperity in life
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: astrology tips, astrology, janam kundali, happy life, happiness and prosperity in life, according to the puranas the freedom from these debt will come from happiness and prosperity in life, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved