• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

‘नागिन 2’ पसंद करने वालों के लिए बुरी खबर, ये शो करेगा रिप्लेस

‘नागिन 2’ को पसंद करने वालों दर्शाको के लिए एक बुरी खबर है। जी हां आपका ये पसंदीदा टीवी शो जल्द ही आप लोगों से अलविदा कहने वाला है। आई खबरों के अनुसार यह टीवी शो केवल जून महीन तक ही दिखने वाला है। नागिन के पहले सीजन को काफी सुर्खियां बटोरी थी थी। शो को मिल रही प्रतिक्रिया की वजह से दूसरा सीजन पिछले साल लांच किया गया था, जो अब भी दर्शकों की पसंद बना हुआ था। मौनी रॉय का नागिन अवतार दर्शाकों को काफी पसंद आया ​था। लेकिन अब सवाल ये उठता है कि इस टीवी शो को कौन रिप्लेस कर रहा है। तो हम आपको ये भी बताने जा रहे है। यह शो कोई और नहीं बल्कि चंद्रकांता हैं, जो रहस्मयी दुनिया से रूबरू करवाएगा। शो से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, ‘यह निर्णय काफी पहले हो चुका था कि ‘नागिन 2’ का अंत होगा। नागिन 2 को दर्शको ने खूब सराहा है। पहले सीजन की तरह इस बार के सीजन ने भी काफी वाह-वाही लूटी। हालांकि, चैनल चाहता था कि शो को नवंबर तक दिखाया जाए लेकिन कुछ कारण की वजह से ऐसा नहीं हो पाया है। वैसे, सुनने में यह भी आ रहा हैं कि ‘नागिन’ का अब तीसरा सीजन भी बहुत जल्द लोगों से रूबरू होगा।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tv show chandrakanta replace tv show nagin 2
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tv show, chandrakanta, tv show nagin 2, telly buzz, , television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved