• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

टॉम हैंक्स और रीटा विल्सन को अस्पताल से मिली छुट्टी

Tom Hanks, wife Rita Wilson released from hospital - Hollywood News in Hindi

लॉस एंजेलिस। हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स अभी कुछ दिनों पहले ऑस्ट्रेलिया में रहकर गायक एल्विस प्रेस्ली की बायोपिक की शूटिंग कर रहे थे। वह फिल्म में कर्नल टॉम पार्कर की भूमिका में हैं। इसी फिल्म को फिल्माने के दौरान वह और उनकी पत्नी रीटा विल्सन कोरोनावायरस की चपेट में आ गए, जिसके चलते उन्हें आइसोलेशन में रखकर उनका इलाज किया गया। हालांकि अब दोनों ठीक हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। हैंक्स की ओर से एक प्रतिनिधि ने सोमवार को सीएनएन डॉट कॉम को बताया कि क्वींसलैंड के एक अस्पताल से दोनों को छुट्टी दे दी गई है और फिलहाल वे वहां अपने घर पर आइसोलेशन में रह रहे हैं। बाज लुहरमैन द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग को फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।
हैंक्स और उनकी पत्नी ने बीते गुरुवार को इंस्टाग्राम पर अपने कोविड-19 की चपेट में आने की बात को प्रशंसकों संग साझा किया था। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tom Hanks, wife Rita Wilson released from hospital
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tom hanks, rita wilson, hospital, hollywood news in hindi, hollywood gossip, latest hollywood news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved