• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लोकप्रिय पॉडकास्ट होस्ट जॉ रोगन कोविड पॉजिटिव हुए

Popular podcast host Joe Rogan tests Covid positive - Hollywood News in Hindi

न्यूयॉर्क । लोकप्रिय पॉडकास्ट होस्ट जॉ रोगन ने खुलासा किया कि उन्हें कोविड हो गया है। अमेरिकी कॉमेडियन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पोस्ट पर एक वीडियो साझा किया। कॉमिक और पॉडकास्ट होस्ट ने कहा कि उन्होंने इवरमेक्टिन लिया था, लेकिन सीडीसी का कहना है कि कोविड 19 की रोकथाम और उपचार के लिए एफडीए द्वारा इसे अधिकृत या अनुमोदित नहीं किया गया है। इवरमेक्टिन को मनुष्यों में कुछ स्थितियों के इलाज के लिए अनुमोदित किया गया है, लेकिन कोविड -19 के इलाज के लिए नहीं। 21 अगस्त को संघीय एजेंसी ने इसे लेकर ट्वीट भी किया था "आप घोड़े नहीं हैं। आप गाय नहीं हैं। इसे गंभीरता से लें आप सब। इस पर रोक लगाएं।"
द हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार, पोस्ट में इस बात की जानकारी शामिल थी कि दवा कितनी खतरनाक हो सकती है।
स्पोटीफाई पॉडकास्ट होस्ट ने टीकों के बारे में संदेह फैलाने के लिए महामारी के दौरान सुर्खियां बटोरीं थी। उन्होंने अप्रैल में अपने शो पर कहा था कि युवा, स्वस्थ लोग जाब को छोड़ सकते हैं। जिसके बाद उन्होंने इसके लिए मांफी भी मांगी थी।
2009 में, रोगन ने अपना पॉडकास्ट 'द जो रोगन एक्सपीरियंस' लॉन्च किया था, जिससे उन्हें सफलता और पॉडकास्ट सुपरस्टारडम की ऊचांईयों पर पहुंचा दिया। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Popular podcast host Joe Rogan tests Covid positive
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: joe rogan, covid 19, hollywood news in hindi, hollywood gossip, latest hollywood news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved