• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'द बॉयज' की समाज पर तीखी टिप्पणी : कार्ल अर्बन

Karl Urban: The Boys makes poignant social commentary - Hollywood News in Hindi

नई दिल्ली। अभिनेता कार्ल अर्बन का मानना है कि उनकी सुपरहीरो सीरीज 'द बॉयज' वर्तमान समाज की वास्विकताओं को आईना दिखाती है। उनका कहना है कि यह वेब शो समाज पर एक तीखी टिप्पणी है। अर्बन ने आईएएनएस को दिए एक साक्षात्कार में कहा, "मेरे ख्याल से यह शो समाज पर एक तीखी टिप्पणी करती है, जिसमें कॉपोर्रेट जगत में लालच की स्थिति, मीडिया की जालसाजी से लेकर कुछ सेलेब्रिटीज का गलत रवैया इत्यादि शामिल है।" उन्होंने आगे कहा, "यह ब्लैक लाइव्स मैटर और नस्लवाद जैसे समकालीन मुद्दों की भी बात करती है। मुझे लगता है कि यह दक्षिणपंथी विचारधारा के खतरों से भी आगाह करती है, खासकर ऐसे समय में जब इन्हीं विचारधाराओं के प्रभावों का विस्तार हो रहा है, जो कि एक चिंता का विषय है।"
एरिक क्रिपके द्वारा विकसित इस सुपरहीरो सीरीज में दिखाया गया है कि सेलेब्रिटीज, राजनेता जैसे लोकप्रिय और ईश्वर प्रदत्त शक्तियों से लैस सुपरहीरोज समाज की भलाई के स्थान पर अपनी शक्तियों का किस तरह से दुरूपयोग करते हैं। शो में सुपरहीरोज की व्याख्या कुछ अलग ढंग से की गई है, जिसमें नए तरीके से अच्छाई और बुराई के बीच संघर्ष को दर्शाया गया है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Karl Urban: The Boys makes poignant social commentary
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: karl urban, the boys makes poignant social commentary, hollywood news in hindi, hollywood gossip, latest hollywood news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved