• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

काल पेन खुद को नेवले से रिलेट करते हैं

Kal Penn relates to a mongoose! - Hollywood News in Hindi

लॉस एंजेलिस। हॉलीवुड में भारतीय मूल के अभिनेता काल पेन का कहना है कि वो मिक्कू किरदार से बहुत मेल खाते हैं। मिक्कू एनिमेटेड शो 'मीरा, रॉयल डिटेक्टिव' का एक किरादार है जो पेन को बहुत प्यारा लगता है। काल ने कहा "मुझमें और मिक्कू में बहुत कुछ एक जैसा है, जैसे हम दोनों खाना बहुत पसंद है।" उन्होंने कहा, "मिक्कू अपने तरीके से सुपर जिज्ञासु भी है इसलिए वह मीरा से बहुत सीखता है और उसकी मदद कर सकता है।" जलपुर की काल्पनिक भूमि में बने 'मीरा, रॉयल जासूस' में मीरा एक कमांडर है जो रानी द्वारा शाही जासूस की भूमिका के लिए नियुक्त किया जाता है।
इस श्रृंखला में जमीला जमील, फ्रीडा पिंटो, हन्ना सिमोन, उत्कर्ष अंबुडकर, आसिफ मांडवी और अपर्णा नानचेरला सहित अन्य प्रमुख दक्षिण एशियाई कलाकारों की एक पूरी स्टार कास्ट काम कर रही है। इसमें 16 साल की नवोदित अभिनेत्री लीला लडनीर को मीरा की आवाज के रूप में भी पेश किया है। यह शो भारत में डिज्नी चैनल इंडिया पर प्रसारित होता है।
कुछ समय पहले आईएएनएस को दिए एक साक्षात्कार में, शो के बारे में बात करते हुए, काल ने कहा, "जब मैंने पहली बार इस शो के बारे में सुना और स्क्रिप्ट पढ़ी तो मैं व्याक्तिगत तौर इसके लिए बहुत उत्साहित था। मेरे द्वारा पहले किए गए काम चाहे वह कॉमेडी हो या नाटक, बच्चों के लिए अनुकूल नहीं थे। अब, मेरे भतीजी और भतीजे हैं, लिहाजा ये काम करना मेरे लिए काफी रोमांचक था। जाहिर है, पूरे दक्षिण एशियाई कलाकारों वाला यह शो यह भारत की एक काल्पनिक भूमि पर बना है, इसका भी एक अलग और असली मजा था।"
उन्हों ने आगे कहा, "तो मुझे लगता है कि यह एक आदर्श संयोजन था। मेरा किरदार मिक्कू सबसे प्यारा है और वह उन चश्मों को पहनता है जो मुझे पसंद है। यह सब बहुत मजेदार होने वाला है और मुझे खुशी है कि मैं सार्थक परियोजना का हिस्सा हूं।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kal Penn relates to a mongoose!
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kal penn, kal penn relates to a mongoose, mongoose, hollywood news in hindi, hollywood gossip, latest hollywood news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved