• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

अभिनेत्री व गायिका हडसन कन्सर्ट में दे रही थीं प्रस्तुति कि...

लॉस एंजेलिस। अभिनेत्री व गायिका जेनिफर हडसन पर मंच पर प्रस्तुति देते समय जूता फेंका गया। वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, हडसन, जो इससे पहले कह चुकी हैं कि वह प्रस्तुति दे रहे कलाकार पर जूता फेंकने को तारीफ मानती हैं, उन पर पिछले सप्ताह एक शख्स ने जूता फेंका, लेकिन वह भीड़ में से कोई दर्शक नहीं बल्कि उनके टीम का ही एक सदस्य था। हडसन ने इंस्टाग्राम पर एक क्लिप पोस्ट करते हुए लिखा, ‘‘मैंने अपनी टीम से कहा था। मैंने कहा, हे भगवान ‘द वॉइस’ (रियलिटी गायन शो) के बाद लोग मुझ पर जूते फेंकना शुरू करने वाले हैं और आज रात बस यही हुआ। आज रात मुझ पर पहली बार जूता फेंका गया।’’
उन्होंने कहा, ‘‘इस शख्स के ऐसा करने के बाद मैं मुश्किल से अपना गाना गा सकी। मुझे यह अच्छा लगा।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hudson gets shoe thrown at her during concert
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jennifer hudson, hollywood news in hindi, hollywood gossip, latest hollywood news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved