• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एमा थॉम्पसन ने ‘लक’ से किया किनारा

Emma Thompson walks out of Luck - Hollywood News in Hindi

लॉस एंजेलिस। ब्रिटिश अभिनेत्री एमा थॉम्पसन ने नई एनिमेटेड फिल्म ‘लक’ से किनारा कर लिया है क्योंकि वह जॉन लासीटर के यौन उत्पीडऩ कांड के बाद उनके साथ काम नहीं करना चाहती हैं। यौन उत्पीडऩ के आरोपों के चलते जॉन ने पिक्सर एनिमेशन स्टूडियोज छोड़ दिया और ‘लक’ के निर्माण से जुड़ी स्काईडांस एनिमेशन ने एनिमेटर को हायर करने के अपने फैसले का बचाव किया। ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, स्काईडांस एनिमेशन के सीईओ डेविड एलिसन ने कहा कि यौन उत्पीडऩ के आरोपों के बाद जॉन के पिक्सर छोडऩे के बाद उन्हें हायर करने का फैसला हल्के में नहीं लिया गया।
हालांकि, थॉम्पसन (59) के एक प्रतिनिधि ने कहा कि जब स्काईडांस ने जॉन लासीटर को हायर किया तो उन्होंने उनके साथ काम करने की चिंताओं को लेकर फिल्म से किनारा कर लिया।
थॉम्पसन के एक प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्होंने एनिमेटेड फिल्म के लिए कोई भी दृश्य नहीं फिल्माया है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Emma Thompson walks out of Luck
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: emma thompson, luck, hollywood news in hindi, hollywood gossip, latest hollywood news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved