• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के रिश्ते पर कैसा था महेश भट्ट का पहला रिएक्शन?

What was Mahesh Bhatt initial reaction to Alia Bhatt and Ranbir Kapoor relationship - Bollywood News in Hindi

मुंबई । आलिया भट्ट ने हाल ही में काजोल और ट्विंकल खन्ना के शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' पर अपने और रणबीर कपूर के रिश्ते की शुरुआत के बारे में दिलचस्प खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जब पहली बार महेश भट्ट को उनके और रणबीर के रिश्ते के बारे में पता चला, तो उनकी प्रतिक्रिया कैसी थी। काजोल और ट्विंकल ने शो में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी पर भी बात की। जब आलिया के पिता महेश भट्ट को दोनों के रिश्ते के बारे में पता चला तो उन्होंने कैसे रिएक्ट किया था? इसका जवाब देते हुए आलिया भट्ट ने कहा, "मेरे पिता और मैंने एक बार हमारे रिलेशनशिप के बारे में बात की थी। वह एकमात्र बार था, जब हमने प्यार के बारे में बात की थी। इस दौरान वह बहुत सहज थे।" उन्होंने यह भी बताया कि बिना किसी सवाल के महेश भट्ट ने बेटी के फैसले का सम्मान किया।
इस एपिसोड में आलिया ने रणबीर कपूर से अपनी शादी के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें अहसास हुआ कि रणबीर के साथ उन्होंने राज कपूर की विरासत के साथ भी रिश्ता जोड़ा है।
आलिया ने कहा, "मुझे लगता है कि जब आप किसी चीज में पूरी तरह डूबे होते हैं और रिश्ते बेहद निजी होते हैं, तो आप इसे पेशेवर नजरिए से नहीं देखते कि आप किस विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। यह समझ बहुत बाद में आती है। जब हमने राज कपूर के 100 साल पूरे होने का जश्न मनाया, तभी मुझे एहसास हुआ। उस पल मैं सोच रही थी, 'वाह, राज कपूर राहा के परदादा हैं!' वास्तव में उस रिश्ते का अहसास मुझे तभी हुआ। जब आप इसमें पूरी तरह रमे होते हैं और यह बहुत व्यक्तिगत होता है, तो आप इसे उस दृष्टिकोण से नहीं देखते।"
अभिनेत्री आलिया भट्ट बॉलीवुड स्टार वरुण धवन के साथ काजोल और ट्विंकल खन्ना के शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' में आई थीं। इस दौरान शो की दोनों होस्ट ने आलिया को पेरेंटिंग टिप्स भी दी थीं।
हर गुरुवार को इस शो का एक नया एपिसोड रिलीज किया जाता है। दर्शक इस शो को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-What was Mahesh Bhatt initial reaction to Alia Bhatt and Ranbir Kapoor relationship
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: alia bhatt and ranbir kapoor relationship, alia bhatt, ranbir kapoor, mahesh bhatt, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved