• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

ऐसी फिल्म करना चाहते हैं खानदानी शफाखाना के एक्टर वरुण शर्मा

नई दिल्ली। अभिनेता वरुण शर्मा जो अपने फुकरे फिल्म श्रृंखला के चरित्र चूजा के लिए चर्चित हैं ने कहा कि वे जॉली एलएलबी जैसी फिल्मों में काम करना चाहते हैं। 2013 में अपने डेब्यू के बाद से वरुण अभी तक कई प्रकार की फिल्में कर चुके हैं। वे फुकरे, डॉली की डोली, किस किसको प्यार करूं, दिलवाले, अर्जुन पटियाला और खानदानी शफाखाना में नजर आ चुके हैं। वरुण ने आईएएनएस से कहा कि मुझे सोलो फिल्म की कहानियां भी आ चुकी है, लेकिन मैं उन फिल्मों को करना चाहता हूं जो हटके हो। अगर आप आज के समय में फिल्मों में अलग अंदाज की कॉमेडी की बात करें, तो इसमें साधारण कॉमेडी वह काम नहीं कर सकती। क्योंकि लोगों को दूसरे प्लेटफॉर्मो के माध्यम से आसानी से मुफ्त में वह कॉमेडी देखने को मिल जाएगी। अब बहुत ज्यादा प्रतियोगिता बढ़ गई है। इसलिए अब फिल्मों की कॉमेडी हटके और दिल को छूने वाली होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Varun Sharma wants to do films like jolly llb
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: varun sharma, jolly llb, varun sharma jolly llb, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved