नई दिल्ली। अभिनेता वरुण शर्मा जो अपने फुकरे फिल्म श्रृंखला के चरित्र चूजा के लिए चर्चित हैं ने कहा कि वे जॉली एलएलबी जैसी फिल्मों में काम करना चाहते हैं। 2013 में अपने डेब्यू के बाद से वरुण अभी तक कई प्रकार की फिल्में कर चुके हैं।
वे फुकरे, डॉली की डोली, किस किसको प्यार करूं, दिलवाले, अर्जुन पटियाला और खानदानी शफाखाना में नजर आ चुके हैं। वरुण ने आईएएनएस से कहा कि मुझे सोलो फिल्म की कहानियां भी आ चुकी है, लेकिन मैं उन फिल्मों को करना चाहता हूं जो हटके हो। अगर आप आज के समय में फिल्मों में अलग अंदाज की कॉमेडी की बात करें, तो इसमें साधारण कॉमेडी वह काम नहीं कर सकती।
क्योंकि लोगों को दूसरे प्लेटफॉर्मो के माध्यम से आसानी से मुफ्त में वह कॉमेडी देखने को मिल जाएगी। अब बहुत ज्यादा प्रतियोगिता बढ़ गई है। इसलिए अब फिल्मों की कॉमेडी हटके और दिल को छूने वाली होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अभिनेता ने कहा, यदि आप कुछ अलग नहीं दिखा रहे हैं तो दर्शक आपकी फिल्म
देखने के लिए रुपए क्यों खर्च करेंगे। मैं तभी एक सोलो फिल्म करूंगा जब
उसमें कुछ पागलपन हो। मैं जॉली एलएलबी जैसी फिल्म करना चाहता हूं या उसी की
तरह मिलती-जुलती।
ये भी पढ़ें - विदेशी गायिका ने किया शाहरूख के बारे में यह खुलासा