• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

टिया बाजपेई को है इस फिल्म की शूटिंग का इंतजार

Tia Bajpai looks forward to shooting Dear Mom - Bollywood News in Hindi

मुंबई। अभिनेत्री टिया बाजपेई का कहना है कि उन्हें अपनी अंतर्राष्ट्रीय परियोजना 'डियर मॉम' की शूटिंग के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म एलन जॉर्ज जेम्स द्वारा निर्देशित है जिसमें टिया एक ऐसे महिला के किरदार में नजर आएंगी जो सरकार के खिलाफ लड़ाई करती है। लॉकडाउन के चलते वह फिल्म की शूटिंग के लिए साल की शुरूआत में सफर नहीं कर सकीं और यात्राओं पर लगाए गए प्रतिबंधों के हटाए जाने के बाद ही इसे फिल्माने की प्रक्रिया शुरू होगी। टिया कहती हैं, "'डियर मॉम' की कहानी मेरे निभाए जाने वाले किरदार के इर्द-गिर्द बुनी गई है। फिल्म को इस साल के अंत तक रिलीज किया जाना था लेकिन अब शायद इसे अगले साल तक के लिए टाल दिया जाएगा।" टिया ने अपने भविष्य की योजनाओं पर भी बात कीं। उन्होंने कहा, "बॉलीवुड की कुछेक फिल्में हैं जिन पर मैं सोच विचार कर रही हूं, लेकिन फिलहाल मुझे लॉकडाउन के खत्म हो जाने के तुरंत बाद ही 'डियर मॉम' की शूटिंग के शुरू होने का इंतजार है।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tia Bajpai looks forward to shooting Dear Mom
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tia bajpai, dear mom, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved