• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिलचस्प है इस बार का शुक्रवार, दर्शकों को देखने को मिलेंगी 12 फिल्में

This Friday is interesting, viewers will get to watch 12 movies - Bollywood News in Hindi

शुक्रवार 30 अगस्त का दिन सिनेप्रेमियों के लिए काफी मजेदार होने वाला है। दरअसल, इस दिन सिनेमाघरों में एक या दो नहीं, 12 फिल्में लोगों का मनोरंजन करने वाली हैं। सबसे बड़ी यह है कि प्रदर्शित होने वाली ज्यादातर फिल्मों में पुरानी फिल्में हैं, जिन्हें जोर शोर से प्रचारित करके पुन: प्रदर्शित किया जा रहा है। तुम्बाड ये पुरानी फिल्म है। ये हॉरर फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। इसे 30 अगस्त के दिन दोबारा रिलीज किया जा रहा है। गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्में
अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' भी दोबारा रिलीज हो रही है। ये 5 सिंतबर तक सिनेमाघरों में लगी रहेगी।
रहना है तेरे दिल में
आर माधवन, दीया मिर्जा और सैफ अली खान की फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' भी आप सिनेमाघरों में देख सकते हैं। ये 23 साल बाद दोबारा रिलीज हो रही है।
कांतारा
कन्नड़ सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कांतारा’ भी सिनेमाघरों में 30 अगस्त को री-रिलीज हो रही है।
बिन्नी एंड फैमिली
फिल्म ‘बिन्नी एंड फैमिली’ से वरुण धवन की भतीजी अंजलि धवन डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ पंकज कपूर, राजेश कुमार, हिमानी शिवपुरी और चारु शंकर नजर आएंगे।
ए वेडिंग स्टोरी
ये एक हॉरर फिल्म है। इस फिल्म में वैभव तत्वावादी, मुक्ति मोहन, मोनिका चौधरी और अक्षय आनंद मेन रोल में हैं। इसकी ज्यादातर शूटिंग देहरादून और उसके आसपास के इलाकों में हुई है।
द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल
‘कोलकाता रेप मर्डर केस’ के बीच ‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ रिलीज होने जा रही है। हाल ही में फिल्म की रिलीज पर रोकने लगाने के लिए राजीव कुमार झा ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ता ने दावा किया था कि फिल्म में राज्य प्रशासन की आलोचना की गई है। ऐसे में ये फिल्म सांप्रदायिक सौहार्द को नुकसान पहुंचा सकती है। हालांकि, कोर्ट ने फिल्म पर रोक लगाने से साफ इनकार कर दिया है।
कोटेशन गैंग
'कोटेशन गैंग' हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी। इस फिल्म में सनी लियोनी, जैकी श्रॉफ, प्रियामणि और सारा अर्जुन हैं।
पड़ गए पंगे
ये एक कॉमेडी फिल्म। इस फिल्म में राजेश शर्मा, राजेश यादव, राजपाल यादव, फैसल मलिक और वर्षा रेखाटे आदि दिखाई देंगे।
पिछली प्रदर्शित भी हैं मैदान में
इनके अलावा ‘स्त्री 2’, ‘वेदा’, ‘लैला मजनू’ और ‘खेल खेल में’ भी सिनेमाघरों में लगी हुई है। आप इन्हें भी देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-This Friday is interesting, viewers will get to watch 12 movies
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: this friday is interesting, viewers will get to watch 12 movies, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved