• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विद्या बालन की प्रभावशाली मौजूदगी और रितेश देशमुख की सोच से बनी फिल्म राजा शिवाजी का दमदार टीज़र आउट

The powerful teaser for the film Raja Shivaji-shaped by Riteish Deshmukhs vision and featuring Vidya Balan commanding presences out now - Bollywood News in Hindi

मुंबई। रितेश देधमुख द्वारा निर्देशित और अभिनीत फिल्म राजा शिवाजी का पहला टीज़र सामने आ चुका है, जो एक भव्य ऐतिहासिक कथा की झलक पेश कर रहा है। शानदार स्केल, दमदार विज़ुअल्स और प्रभावशाली किरदारों के साथ यह टीज़र फिल्म की बड़ी और महत्वाकांक्षी सोच को दर्शा रही है, जो दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दे रही है। हालांकि टीज़र में रितेश देशमुख के साथ विधा बालन की दमदार मौजूदगी ने दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया है। शाही अंदाज़ में पारंपरिक परिधानों के साथ सोने के गहनों से लदी और क्लासिक नथ के साथ उनका किरदार बेहद गरिमामयी लग रहा है। हालांकि इस गरिमामयी किरदार को और प्रभावशाली बना रही है उनकी प्रभावशाली आवाज़ और दमदार संवाद अदायगी, जो उनके किरदार को और गहराई दे रही है। शक्ति, आत्मविश्वास और गंभीरता समेटे उनका यह किरदार, उनकी बेहतरीन अभिनय क्षमता का एक और उदाहरण है। गौरतलब है कि टीज़र के माध्यम से फिल्म की कहानी और किरदारों को लेकर दर्शकों में उत्सुकता चरम पर पहुँच चुकी है। इसी के साथ रितेश देशमुख का निर्देशक और मुख्य अभिनेता के रूप में दोहरी भूमिका निभाना इस प्रोजेक्ट को और खास बना रहा है। ऐसे में दर्शक बेसब्री से फ़िल्म रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं, जिससे वह राजा शिवाजी की ऐतिहासिक कहानी को बड़े पर्दे पर जीवंत होते देख सकें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The powerful teaser for the film Raja Shivaji-shaped by Riteish Deshmukhs vision and featuring Vidya Balan commanding presences out now
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: riteish deshmukh, chhatrapati shivaji maharaj, historical saga, teaser launch, mumbai film company, jio studios, ajay-atul music, santosh sivan cinematography, sanjay dutt, abhishek bachchan, vidya balan, genelia deshmukh, may 1 release, pan-india film, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved