• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई तेजस और 12वीं फेल

Tejas proved to be a disaster at the box office on the first day and 12th failed - Bollywood News in Hindi

'छपाक' और 'हसीन दिलरुबा' जैसी फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग से लोगों के दिलों में बसने वाले विक्रांत मैसी इन दिनों अपनी फिल्म '12वीं फेल' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर की ये फिल्म रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड है जो आज यानि 27 अक्टूबर को रिलीज हो चुकी है। फिलहाल फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। दिलचस्प बात ये है कि कंगन रनौत की फिल्म ‘तेजस’ ने भी विक्रांत की फिल्म के साथ ही थिएटर्स में दस्तक दी है जोकि 30 से 40 करोड़ के बजट में बनाई गई है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि फिल्म पहले दिन कितनी कमाई कर ली है.. पहले दिन 12th Fail ने कमाए इतने लाख रुपए '12वीं फेल' का पहले दिन का कलेक्शन काफी कम रहा है। Sacnilk के अनुसार फिल्म ने रिलीज के पहले दिन यानि शुक्रवार को महज 75 लाख रुपए की ही कमाई की है। '12वीं फेल' में एक बार फिर व्रिकांत मैसी ने लीक से हटकर किरदार निभाया है जिसके लिए उन्होंने कई महीनों तक गांव में रहकर कड़ी मेहनत की थी। लेकिन फिल्म के आंकड़े देखकर ये लग रहा है कि एक्टर दर्शकों को कुछ खास इंप्रेस नहीं कर पाए हैं। जिन दर्शकों ने फिल्म को देखा है उन्होंने इसकी सराहना की है और उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म माउथ पब्लिसिटी के जरिये कारोबार को बढ़ाने में सफल होगी।
इस उपन्यास पर आधारित है फिल्म

'12वीं फेल' का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा ने किया है। फिल्म का बजट करीब 30 करोड़ रुपए रहा है। ये फिल्म अनुराग पाठक के इसी नाम के एक उपन्यास पर आधारित है। फिल्म में विक्रांत के साथ मेधा शंकर भी अहम भूमिका में नजर आ रही हैं।
कंगना की ‘तेजस’ ने पहले दिन कितनी कमाई की ?
वहीं इन सब में दिलचस्प बात ये है कि कंगन रनौत की फिल्म ‘तेजस’ ने भी विक्रांत की फिल्म के साथ ही थिएटर्स में दस्तक दी है। जोकि 40 करोड़ के बजट में बनाई गई है। पिछले काफी दिनों से एक्ट्रेस फिल्म का जोर शोर से प्रमोशन कर रही हैं। बावजूद इसके कंगना की फिल्म को भी क्रिटिक्स से कुछ खास रिव्यूज नहीं मिल पाए हैं। यही वजह है कि कंगना की फिल्म ‘तेजस’ भी रिलीज के पहले दिन सिर्फ 75 लाख के आंकड़ों में ही सिमट कर रह गई। ये आंकड़े कंगना के लिए यकीनन किसी झटके से कम नहीं है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tejas proved to be a disaster at the box office on the first day and 12th failed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tejas proved to be a disaster at the box office on the first day and 12th failed, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved