• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तारा सुतारिया को आ रही मसूरी की याद

Tara Sutaria misses Mussoorie - Bollywood News in Hindi

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया का कहना है कि उन्हें उत्तराखंड के हिल स्टेशन मसूरी की याद आती है। तारा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा किया, जहां वह एक स्टेशनरी मोटरसाइकिल पर पोज देती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री जींस और सफेद जैकेट के साथ धूप का चश्मा पहने नजर आ रही हैं। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "मुझे बाइक चलाने का नाटक करना याद आता है, लेकिन सबसे ज्यादा मुझे मसूरी की याद आती है।" तारा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड एक्टर साल 2010 में टीवी शो 'बिग बड़ा बूम' से की थी। वह 'द सूट लाइफ ऑफ करण एंड कबीर' और 'ओए जस्सी' जैसे शो में भी देखी गई थीं।
अभिनेत्री एक गायिका भी हैं, उन्होंने बॉलीवुड में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' और एक्शन फिल्म 'मरजावां' में काम किया है।
अब उनकी दो फिल्में आ रही हैं, जो 'तड़प' और 'एक विलेन 2' है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tara Sutaria misses Mussoorie
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tara sutaria, tara sutaria misses mussoorie, mussoorie, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved