• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सुशांत सिंह नवंबर में करने वाले थे शादी?

Sushant Singh Rajput planned to get married in November? - Bollywood News in Hindi

मुंबई। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत इस साल नवंबर में शादी करने की योजना बना रहे थे। दिवंगत अभिनेता के रिश्तेदार ने यह खुलासा किया है। सुशांत के रिश्तेदार ने इंडिया टीवी से बातचीत में कहा कि वह जल्द शादी करने वाले थे। लड़की का नाम जाहिर नहीं करते हुए उन्होंने कहा कि परिवार शादी की तैयारी कर रहा था और वे तैयारी के लिए मुंबई जाने वाले थे। रिश्तेदार ने बताया कि यह निजी समारोह में होना था। इसमें कुछ ही परिवार के सदस्य और दोस्त शामिल होने वाले थे।
अपुष्ट सूत्रों के अनुसार सुशांत रिया चक्रवर्ती के साथ डेटिंग कर रहे थे लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि वे केवल दोस्त थे।
सुशांत ने रविवार को बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घरेलू नौकर ने इस बात की सूचना दी थी। वह पिछले कुछ माह से तनाव में रह रहे थे और इसका उपचार भी ले रहे थे। उनके सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, वे योगा और मेडिटेशन कर रहे थे।
सुशांत पटना के रहने वाले थे और उन्होंने पटना और नई दिल्ली में अपनी पढ़ाई की थी।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sushant Singh Rajput planned to get married in November?
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sushant singh rajput, married, november, sushant singh rajput death, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved