• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सुशांत ने माना था क्लॉस्ट्रोफोबिया से जूझने की बात, वीडियो वायरल

Sushant confessed to battling claustrophobia, video viral - Bollywood News in Hindi

मुंबई| इंटरनेट पर इस वक्त सुशांत के एक इंटरव्यू का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने क्लॉस्ट्रोफोबिक होने की बात को स्वीकार करते नजर आ रहे हैं। सुशांत की गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने हाल ही टीवी पर दिए अपने एक साक्षात्कार में इस बात का खुलासा किया था कि अभिनेता को क्लॉस्ट्रोफोबिया है और फ्लाइट पर चढ़ने से पहले वह इसके लिए कोई दवाई भी लेते थे। रिया के बयान पर कई लोगों ने सवाल उठाए जिनमें सुशांत की एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे भी शामिल रही थीं। अब एक वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह जी5 के टॉक शो 'लुक हू इज टॉकिंग विद निरंजन अयंगर' के दूसरे सीजन के एक एपिसोड में खुद इस बात को मानते नजर आ रहे हैं कि उन्हें क्लॉस्ट्रोफोबिया है। इस एपिसोड को साल 2015 के नवंबर में प्रसारित किया गया था।
शो के एपिसोड में सुशांत ने अपने बारे में खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें क्लॉस्ट्रोफोबिया है, इनसोमनिया होने के चलते वह दो घंटे से ज्यादा नहीं सो पाते हैं और उन्हें बिल्कुल भी गाना नहीं आता।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sushant confessed to battling claustrophobia, video viral
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sushant, confessed, battling, claustrophobia, video viral, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved