• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फैन ने कहा प्रदर्शन तिथि बदलो, पठान बोला शादी गणतंत्र दिवस परेड के बाद करो

शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पठान को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। आगामी वर्ष 25 जनवरी को प्रदर्शित होने वाली पठान के जरिये शाहरुख खान 4 साल बाद परदे पर वापसी करने जा रहे हैं। हालांकि इस बीच वे ब्रह्मास्त्र सरीखी फिल्म में विशेष भूमिका में आकर अपने प्रशंसकों की संख्या में इजाफा करने में सफल रहे हैं। ब्रह्मास्त्र के लिए उनकी बहुत तारीफ हुई, नतीजा पठान के प्रदर्शन पर देखने को मिलेगा, जब सिनेमाघरों के बाहर हाउसफुल के बोर्ड होंगे। किंग खान भी फिल्म को प्रमोट करने के लिए नए तरीके तलाश रहे हैं। हाल ही में शाहरुख ने अपने प्रशंसकों से जुडऩे के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा। इस दौरान एक फैन ने शाहरुख से पठान की रिलीज डेट आगे बढ़ाने की मांग की। जिसके जवाब में शाहरुख ने भी मजेदार जवाब दिया। ज्ञातव्य है कि ट्विटर पर शाहरुख खान ने अपने प्रशंसकों से रूबरू होने के लिए आस्क मी एनीथिंग का एक सेशन रखा। इसके जरिए शाहरुख ने अपने तमाम प्रशंसकों के सवालों का जवाब दिया है। किंग खान के प्रशंसकों में से एक ने सवाल जवाब के इस सेशन के दौरान ट्वीट कर कहा कि मेरी शादी 25 जनवरी को है, क्या आप पठान की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर सकते हैं, अगर ऐसा हो सकता है तो ये बहुत अच्छा होगा। प्रशंसक के इस सवाल पर शाहरुख खान ने मजेदार स्टाइल में जवाब देते हुए लिखा है तुम शादी 26 को कर लो, रिपब्लिक डे परेड के बाद और उस दिन छुट्टी भी है। शाहरुख खान के इस आस्क मी एनीथिंग सेशन के दौरान एक फैन ने ट्विटर पर उनसे ये सवाल पूछा कि क्या पठान एक देशभक्ति फिल्म है। इस पर शाहरुख खान ने रीट्वीट करते हुए लिखा है हां पठान एक देशभक्ति फिल्म है, लेकिन एक एक्शन के तरीके से। ज्ञातव्य है कि 6 दिन पूर्व ही पठान का पहला गाना बेशरम रंग जारी किया गया था, जिसके बाद से ही पठान, भगवा रंग और दीपिका पादुकोण विवादों में आ गए हैं। इस गीत के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण ने केसरिया रंग की बिकिनी पहनी है जिसे लेकर यह विवाद पैदा हुआ है। भगवा रंग हिन्दुत्व का रंग माना जाता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Some one asked to change the release date, Pathan said to get married after the Republic Day parade
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: some one asked to change the release date, pathan said to get married after the republic day parade, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved