• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

16 साल बाद परदे पर वापसी की तैयारी में शांतिप्रिया, ‘सौगंध’ से की थी शुरूआत

Shantipriya, in preparation for her return to the screen after 16 years, started with Saugandh - Bollywood News in Hindi

वर्ष 1991 में राज एन सिप्पी के निर्देशन में बनी राखी, मुकेश खन्ना और अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘सौगंध’ के साथ फिल्मी करियर शुरू करने वाली दक्षिण भारत और हिन्दी फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री रही भानुप्रिया की छोटी बहन शांतिप्रिया 16 साल बाद फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। 16 साल बाद बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में रैंप पर उतरी शांतिप्रिया ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने आखिरी बार 2006 में रैंप वाक की थी। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि वे अब फ्रीडम फाइटर सरोजनी नायडू की बायोपिक के जरिये फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। अपने प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, यह एक पैन इंडिया फिल्म होगी, जो तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और हिंदी चार भाषाओं में रिलीज की जाएगी। जून में फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। शांतिप्रिया ने 16 साल बाद बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में रैंप वॉक करने को लेकर बात की। उन्होंने बताया, आखिरी बार मैंने 2006 में रैंप वॉक की थी। इतने सालों बाद फिर से वापस ये करना मजेदार था। डांसर होने की वजह से मैं परफॉर्म करती रहती हूं और लंबे समय के बाद रैंप वॉक करने को लेकर मैं बिलकुल भी नर्वस नहीं थी। जब अभिनेत्री से शो बिज को छोडऩे को लेकर रिग्रेट के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया, मुझे किसी बात को लेकर कोई पछतावा नहीं है। मैंने मां और पत्नी की जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए ब्रेक लिया था। मुझे लगता है कि मैंने अपनी ड्यूटी पूरी की और वापस उस जगह आ गई, जहां से मैं बिलॉन्ग करती हूं।
शांतिप्रिया कुछ सालों तक टीवी में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि वो आज की जनरेशन को देखकर इंस्पायर होती हैं। शांति ने कहा, आज मैं देखती हूं कि ना केवल शादी के बाद बल्कि मां बनने के बाद भी बहुत ही कम समय में कैमरे पर वापसी कर रही हैं। मुझे खुशी है कि मेरे बेटों ने मुझे एक्टिंग में वापसी के लिए फोर्स किया। मुझे शूटिंग से पहले बहुत सारी तैयारी करनी है। हमारे पास सरोजनी नायडू के तौर तरीकों को देखने के लिए मुश्किल से ही कोई क्लिप या फुटेज है। मैं इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हूं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Shantipriya, in preparation for her return to the screen after 16 years, started with Saugandh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shantipriya, in preparation for her return to the screen after 16 years, started with saugandh, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved