• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

KKBKKJ फिल्म को सफल बनाने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं सलमान

Salman is making every effort to make KKBKKJ a success - Bollywood News in Hindi

गत वर्ष अन्तिम बार फिल्मी परदे पर नजर आए सलमान खान इन दिनों अपनी दो फिल्मों को लेकर खासी चर्चाओं में हैं। यह दो फिल्में हैं—किसी का भाई किसी की जान और टाइगर-3। पिछले दिनों इन दोनों फिल्मों की प्रदर्शन तिथियों में बदलाव के समाचार बताए गए थे। समाचारों में कहा गया था कि दिसम्बर 2022 में सिनेमाघरों में आने वाली सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान अब आगामी वर्ष ईद के मौके पर प्रदर्शित होगी। इसके साथ ही यह भी कहा गया कि ईद के मौके पर प्रदर्शित होने वाली उनकी फिल्म टाइगर-3 अब दीवाली 2023 को सिनेमाई परदे पर दस्तक देगी। सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। हालांकि उन्होंने बिग बॉस के चलते इससे फिलहाल ब्रेक ले रखा है लेकिन कहा जा रहा है कि आगामी माह वे इसकी शूटिंग शुरू कर देंगे। हाल ही में इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपसेट सामने आया है। कहा जा रहा है कि सलमान खान अपनी फिल्म को सफल बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पिछले दिनों ही सलमान खान ने सोशल मीडिया पर बॉक्सर विजयेन्द्र सिंह के साथ एक फोटो शेयर की थी और लिखा था किसी का भाई किसी की जान में आपका स्वागत है। फोटो में सलमान खान के साथ राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम भी नजर आ रहे थे। अब इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि सलमान खान ने अपनी फिल्म में कभी उनके साथ नायिका के तौर पर अपना करियर शुरू करने वाली दो अभिनेत्रियों भाग्यश्री (मैंने प्यार किया) और भूमिका चावला (तेरे नाम) की एंट्री करवा दी है। यह दो नायिकाएँ भी सलमान खान के साथ परदे पर महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Salman is making every effort to make KKBKKJ a success
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: salman is making every effort to make kkbkkj a success, bhagya shri, bhumika chawla, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved