• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

टेम्पर के रीमेक में रणवीर के साथ काजल अग्रवाल, निर्देशक. . .

Rohit Shetty next movie with Ranveer singh, remake of south superhit Temper - Bollywood News in Hindi

गोलमाल अगेन में व्यस्त निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी इस फिल्म के बारे में कोई बात नहीं हो रही है, लेकिन बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा है कि रोहित शेट्टी गोलमाल अगेन के बाद दक्षिण भारत की सुपर हिट फिल्म टेम्पर का रीमेक बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने रणवीर सिंह और काजल अग्रवाल को लेने का मानस बनाया है। काजल इससे पहले रोहित शेट्टी के साथ सिंघम में नजर आ चुकी हैं। सिंघम के बाद काजल अग्रवाल नीरज पांडे की फिल्म स्पेशल 26 और एक फिल्म में रणदीप हुड्डा के साथ नजर आ चुकी हैं। लेकिन इन फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर कोई सफलता नहीं मिली थी। उन्हें उम्मीद है कि रोहित शेट्टी की फिल्म उनके हिन्दी फिल्म करियर को नई दिशा देगी। वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह इस वक्त संजय लीला भंसाली की पद्मावती में व्यस्त चल रहे हैं, जिसमें वे अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में नजर आएंगे। रणवीर सिंह इससे पहले रोहित शेट्टी के निर्देशन में एक एड फिल्म शूट कर चुके हैं। तभी से कहा जा रहा था कि रोहित शेट्टी रणवीर सिंह को लेकर फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rohit Shetty next movie with Ranveer singh, remake of south superhit Temper
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rohit shetty next movie with ranveer singh, remake of south superhit temper, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved