• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कैटरीना और सलमान से टाइगर-3 में टकराव लेंगी रिद्धि डोंगरा

Riddhi Dongra to clash with Katrina and Salman in Tiger 3 - Bollywood News in Hindi

पिछले दो वर्षों से लगातार सुर्खियों में रह रही सलमान खान-कैटरीना कैफ की टाइगर-3 एक बार फिर से चर्चाओं में हैं। इस बार यह फिल्म अपनी प्रदर्शन तिथि में बदलाव के चलते नहीं अपितु अपने साथ एक नई स्टार कास्ट को जोडऩे के कारण चर्चाओं में है। गलियारों में बहती हवाओं का कहना है कि सलमान खान की इस बहुचर्चित और बहुप्रतीक्षित टाइगर सीरीज की 3री किश्त में टीवी की जानी मानी अभिनेत्री रिद्धि डोंगरा की प्रविष्टि हुई है, जो परदे पर इन दोनों सितारों से टकराव मोल लेती नजर आएंगी। हालांकि अभी तक उनकी भूमिका के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है लेकिन उम्मीद है कि वे भी इमरान हाशमी की तरह खल पात्र को परदे पर निभाती नजर आएंगी। ज्ञातव्य है कि टाइगर-3 का निर्माण यशराज स्टूडियो कर रहा है। इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा कर रहे हैं जो इससे पहले आदित्य चोपड़ा निर्मित बैंड बाजा बारात और शाहरुख खान अभिनीत फैन का निर्देशन कर चुके हैं। रणवीर सिंह अभिनीत बैंड बाजा बरात जहाँ सफल थी, वहीं शाहरुख खान की फैन बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। इसके बावजूद आदित्य ने मनीष शर्मा को अपनी इस सफलतम सीरीज के निर्देशन की बागडोर सौंपी। टाइगर की पिछली दोनों फिल्मों का निर्देशन जिनमें एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है शामिल रही हैं, कबीर खान और अली अब्बास जफर ने किया था। कबीर खान पहले ऐसे निर्देशक थे जिन्होंने एक था टाइगर के अगले भाग को बनाने से स्पष्ट इंकार कर दिया था। तब आदित्य चोपड़ा ने यह जिम्मेदारी अली अब्बास जफर को सौंपी और उन्होंने इसे सफलतम सीरीज में बदल दिया। गौरतलब है कि सलमान खान-कैटरीना कैफ की यह फिल्म पहले ईद 2023 पर प्रदर्शित होने वाली थी लेकिन इसे स्थगित करते हुए दीवाली 2023 पर प्रदर्शित किया जाएगा। ईद पर अब सलमान खान की फहाद सामजी के निर्देशन में बन रही किसी का भाई किसी की जान फिल्म प्रदर्शित होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Riddhi Dongra to clash with Katrina and Salman in Tiger 3
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: riddhi dongra to clash with katrina and salman in tiger 3, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved