• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इन अभिनेताओं को भाया अनुष्का का 'बॉस' लुक

Ranveer, Arjun in love with Anushka boss lady look - Bollywood News in Hindi

मुंबई। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह एक जंपसूट के साथ फॉर्मल लुक में नजर आ रही हैं और अनुष्का का यह नया लुक अभिनेता रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर को खूब भा रहा है। उनका यह लुक मुंबई में किसी समारोह के लिए था और इसी की कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल साइट पर साझा की है।

गुची के इस ब्लू और ग्रे कॉम्बिनेशन वाले चेक जंपसूट के साथ अनुष्का मैचिंग ब्लेजर में नजर आ रही हैं। साथ ही वह व्हाइट शर्ट और ब्लैक टाई पहने हुई हैं। खुद को थोड़ा सा अलग दिखाने के लिए अनुष्का ने ईयररिंग्स की जगह सोने के ईयर कफ पहन रखे हैं। जहां तक रही मेकअप की बात तो यह बिल्कुल सामान्य है।

इनमें से अनुष्का की एक तस्वीर पर 'बैंड बाजा बारात' में उनके सह-कलाकार रणवीर सिंह ने लिखा, "सुपर।"

एक अन्य तस्वीर पर उन्होंने कमेंट किया, "यह बेहद पसंद आया।"

अनुष्का की तस्वीर पर कमेंट करने के लिए अर्जुन ने गोविंदा और करिश्मा की हिट फिल्म 'हीरो नंबर 1' के गाने को चुना और लिखा, "सोना कितना सोना है।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ranveer, Arjun in love with Anushka boss lady look
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: boss lady look, anushka sharma, ranveer singh, arjun kapoor, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved