• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आरआरआर के लिए भतीजे को नहीं अपितु चाचा को लेना चाहते थे राजामौली

Rajamouli wanted to take uncle for RRR, not nephew - Bollywood News in Hindi

भारतीय सिने इतिहास की सर्वकालीन फिल्मों में शामिल हो चुकी निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन के 10 दिन बाद भी ताबड़-तोड़ कमाई करने में लगी हुई है। बॉक्स ऑफिस के जो समााचार प्राप्त हो रहे हैं उनके अनुसार इस फिल्म ने अब तक वैश्विक स्तर पर 810 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। इस को निर्देशक एसएस राजामौली ने 4 साल के कठोर परिश्रम के बाद बनाया है। उनकी यह फिल्म उनकी पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली-2 से दो कदम आगे है। इस फिल्म को लेकर अब समाचार आ रहे हैं कि राजामौली इस फिल्म में दक्षिण भारत के पावर स्टार पवन कल्याण को लेना चाहते थे। यह उन्होंने तभी सोच लिया था जब वे इसकी पटकथा पर काम कर रहे थे, लेकिन उनका विचार बदल गया और उन्होंने इस फिल्म के लिए पवन कल्याण के भतीजे रामचरण को कास्ट किया। बताया जा रहा है कि राजामौली ने कई सितारों को अपनी फिल्म के लिए अप्रोच किया और तो और कई सितारों को जो उनके साथ काम करना चाहते थे उन्होंने खुद ही रिजेक्ट भी कर दिया। टॉलीवुड सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर निर्देशक एसएस राजामौली की हालिया रिलीज फिल्म आरआरआर इन दिनों सुर्खियों में है। फिल्म में सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर ने पहली बार एक दूसरे के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया है। दिलचस्प बात ये है कि दोनों ही सितारों को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला है। सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर ने अपनी अदाकारी से हर किसी का दिल जीतने में सफलता प्राप्त की है। अब इस फिल्म से जुड़ी एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है। फिल्म के लेखक और निर्देशक एसएस राजामौली के पिता केवी विजेयंद्र प्रसाद ने हाल ही में खुलासा करते हुए बताया कि फिल्म के लिए पहले राम चरण-जूनियर एनटीआर नहीं बल्कि किसी और ही सुपरस्टार के बारे में निर्देशक राजामौली ने सोचा था।
निर्देशक एसएस राजामौली के पिता ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि दरअसल, उनकी इस फिल्म की स्क्रिप्टिंग स्टेज के वक्त राजामौली ने सुपरस्टार पवन कल्याण के बारे में सोचा था। उन्होंने बताया कि शुरुआती स्तर पर निर्देशक राजामौली फिल्म के लिए पवन कल्याण को लीड रोल में साइन करना चाहते थे। निर्देशक राजामौली पावर स्टार पवन कल्याण को दोनों में से किसी एक किरदार में लेना चाह रहे थे। फिर समस्या ये आई कि उन्हें उनके अपोजिट उनकी टक्कर का कोई और स्टार नहीं दिखा। फिर निर्देशक राजामौली को ये आइडिया ड्रॉप करना पड़ा। जिसके बाद फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर की एंट्री हुई।
जी हां, आपको जानकार हैरानी होगी कि जब इस फिल्म में अल्लूरी सीताराम राजू का किरदार लेकर निर्देशक राजामौली राम चरण के पास गए तो वो इस किरदार को करने से हिचक रहे थे। उन्होंने इसके लिए निर्देशक राजामौली को अपनी ओर से सीधा जवाब नहीं दिया बल्कि सोचने का वक्त मांग लिया। मीडिया रिपोट्र्स की मानें तो सुपरस्टार ने इस बारे में अपने पिता चिरंजीवी से काफी विचार-विमर्श किया। दरअसल, राम चरण की समस्या फिल्म में दो हीरो का होना था। वो नहीं चाहते थे कि इस फिल्म से उनके स्टारडम में कोई कमी आए। राम चरण के पिता चिरंजीवी ने अपने बेटे को ये किरदार निभाने की सलाह दी थी। उन्होंने ही बेटे के मन का डर बाहर किया। तब जाकर राम चरण ने अपने ही चाचा पवन कल्याण की मु_ी से ये किरदार खींच लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajamouli wanted to take uncle for RRR, not nephew
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajamouli wanted to take uncle for rrr, not nephew, ram charan teja, jn ntr, aaliya bhatt, ajay devgan, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved