• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पुलकित सम्राट लाइव मैच में बॉक्सर नीरज गोयत का करेंगे सामना

Pulkit Samrat to Face Boxer Neeraj Goyat in a Live Match - Bollywood News in Hindi

बॉलीवुड डेस्क। मुंबई हाल ही में आई ताज़ा खबरों के अनुसार पुलकित सम्राट ने अभूतपूर्व कदम उठाते हुए अब प्रोफेशनल बॉक्सर नीरज गोयत के साथ बॉक्सिंग रिंग में उतरने का फैसला कर लिया है, जो उनके करियर का एक अनोखा और पहला अनुभव होगा। गौरतलब है कि ग्लोरी में बॉक्सर बने पुलकित सम्राट के लिए यह सिर्फ एक प्रमोशनल अपीयरेंस नहीं, बल्कि एक पूरी तरह से वास्तविक मुकाबला होगा। इसके मद्देनज़र पुलकित सम्राट और नीरज गोयत के बीच 3 राउंड का लाइव बॉक्सिंग मैच मुंबई में आयोजित किया जाएगा। हालांकि पुलकित अपनी आगामी नेटफ्लिक्स प्रोजेक्ट ग्लोरी में एक बॉक्सर का किरदार निभा रहे पुलकित सम्राट, पिछले कुछ महीनों से कड़ी ट्रेनिंग ले रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने रियल फाइट तकनीक, स्टैमिना और फिजिकल कंडीशनिंग पर गहन काम किया है, ताकि उनका प्रदर्शन पूरी तरह से असली लगे। ऐसे में अब यह लाइव मैच उनकी इस तैयारी को एक कदम आगे ले जाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाएगी, जिससे उनकी ट्रेनिंग वास्तविक दुनिया में परखी जाए। उस पर विशेष रूप से एक प्रोफेशनल बॉक्सर नीरज गोयत का सामना करना, इस इवेंट को और भी गंभीर और विश्वसनीय बनाता है।
फिलहाल इस मुकाबले को ग्लोरी के लिए एक बड़े बिल्ड-अप के तौर पर पेश किया जा रहा है, जो खेल और सिनेमा का एक अनोखा संगम होगा और प्रोजेक्ट की रिलीज से पहले एक जबरदस्त माहौल बना देगा। अब इस नए डेवलपमेंट के साथ, सभी की नजरें इस बात पर हैं कि पुलकित सम्राट रिंग में कैसा प्रदर्शन करते हैं, क्योंकि चर्चा का विषय बन चुका यह इवेंट निश्चित रूप से हाई-एनर्जी से भरपूर होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pulkit Samrat to Face Boxer Neeraj Goyat in a Live Match
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pulkit samrat, neeraj goyat, boxing ring, career milestone, professional match, bollywood news, sports entertainment, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved