• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

राष्ट्रपति कोविंद, मोदी ने दी लता मंगेशकर को 89वें जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिग्गज गायिका व भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर को उनके 89वें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा कि लता मंगेशकर को जन्मदिन और दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं, जिन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। उम्मीद करता हूं कि उनकी मधुर आवाज आगामी कई वर्षों तक दुयिनाभर के लाखों लोगों को मोहित करती रहेगी। लता मंगेशकर को ‘लता दीदी’ कहते हुए प्रधानमंत्री ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। मोदी ने ट्वीट कर कहा कि लता दीदी आपके जन्मदिन पर आपको शुभकामनाएं। कई दशकों आपके असाधारण काम ने करोड़ों भारतीयों को प्रेरित किया है। आप हमेशा हमारे देश के विकास को लेकर जुनूनी रही हैं। आप अच्छे स्वास्थ्य के साथ दीर्घायु जीवन व्यतीत करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-President Kovind, Modi congratulates Lata Mangeshkar on 89th birthday
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ramnath kovind, narendra modi, lata mangeshkar, 89th birthday, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved