• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बोल्ड सीन और विवादों के चलते सुर्खियों में रही पूनम पांडे

Poonam Pandey remained in headlines due to bold scenes and controversies - Bollywood News in Hindi

अक्सर किसी न किसी वजह से विवादों में रहीं लोकप्रिय स्टार पूनम पांडे ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। बताया जा रहा है कि सर्वाइकल कैंसर के कारण 32 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। पूनम की टीम ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। इसके बाद से ही पूनम के प्रशंसक हैरान-परेशान हैं। 18 साल की उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में रखा था कदम

बेबाक और बोल्ड अंदाज के कारण सुर्खियां बटोरने वाली पूनम का जन्म 11 मार्च, 1991 में दिल्ली में एक बेहद साधारण परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई भी दिल्ली से ही पूरी की और फिर 18 साल की उम्र में उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। वह 2011 में कैलेंडर गर्ल्स की मॉडल बनीं थीं और फिर साल 2013 में पूनम ने 'नशा' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद वह 'द जर्नी ऑफ कर्मा', 'मालिनी एंड कंपनी' आदि फिल्मों में नजर आईं। उन्होंने भोजपुरी, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया था। छोटे पर्दे पर भी किया था काम पूनम ने छोटे पर्दे पर मेरी आशिकी तुमसे ही, नादानियां, खतरों के खिलाड़ी और लॉकअप जैसे लोकप्रिय शो भी किए। हालांकि, पूनम फिल्में, रियलिटी शो और मॉडलिंग के क्षेत्र में नाम कमाने से ज्यादा अपने विवादों के कारण सुर्खियों में रहती थी। पूनम ने अभिनय से ज्यादा विवादों के कारण बटोरी सुर्खियां

पूनम ने कई फिल्मों में काम किया, मॉडलिंग की, लेकिन उन्होंने अपने अभिनय कौशल से ज्यादा विवादों के कारण सुर्खियां बटोरी थीं। नीचे पूनम के ऐसे ही कुछ विवादित किस्से बताए गए हैं। 1) पूनम ने शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा के खिलाफ 2019 में धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि राज और उनकी कंपनी गैर-कानूनी तरीके से उनकी तस्वीरों और वीडियोज का इस्तेमाल अपने ऐप में कर रहे हैं। 2) पूनम पर गोवा के समुद्र तट पर अश्लील वीडियो शूट करने का करने का भी आरोप लगा था। इसके लिए उन्हें 2020 में गिरफ्तार भी किया गया था। 3) पूनम ने एक बार यह भी कहा था कि अगर भारतीय टीम 2011 का क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत जाएगी, तो वह न्यूड हो जाएंगी। उनके इस बयान पर जमकर आलोचना हुई थी। हालांकि, 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत गया था, लेकिन पूनम को अपने वादा पूरा करने के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें अनुमति नहीं दी। शादी के 12 दिनों बाद ही पति के साथ हुई थी अनबन पूनम ने 2020 में सैम बॉम्बे से शादी की थी। शादी के करीब 10-12 दिन बाद ही यह खबर आई थी कि पति सैम ने पूनम के साथ मारपीट की। इसके बाद पूनम ने सैम के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद सैम की गिरफ्तारी हुई थी। इस घटना के बाद दोनों का तलाक भी हो गया था। जब पूनम लॉकअप शो में थी, तब उन्होंने अपनी खराब शादी पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि एक बार सैम ने उन्हें इस तरह मारा था कि उन्हें ब्रेन हैमरेज हो गया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Poonam Pandey remained in headlines due to bold scenes and controversies
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: poonam pandey remained in headlines due to bold scenes and controversies, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved