• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मनोज बाजपेयी बोले, अभिनय सिखने के लिए अंदर होने चाहिए ये

मुंबई। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता अभिनेता मनोज बाजपेयी का कहना है कि अभिनय की कला सिखाई जा सकती है, लेकिन इसके लिए सीखने वाले के अंदर बेचैनी व जुनून होना चाहिए। मनोज जल्द ही नीरज पांडे की फिल्म ‘अय्यारी’ में नजर आएंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या अभिनय सीखा जा सकता है या यह जीवन के अनुभवों से आता है, मनोज ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अभिनय की कला सीखी जा सकती है। हां, ऐसा बहुत कुछ है, जिसे हम जीवन के अनुभवों से सीखते हैं और कुछ हद तक जन्मजात प्रतिभा भी होती है, लेकिन अभिनय प्रतिभा और कला का मिश्रण है।’’ मनोज, जिन्होंने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) में कई बार आवेदन किया, लेकिन उनके आवेदन को ठुकरा दिया गया, उन्होंने कहा कि वह ऐसे कई औसत कलाकारों को जानते हैं, जिन्होंने इस कला को सालों की मेहनत के साथ सीखा। वे अपनी मंजिल पाने में कामयाब रहे और इसलिए हम एनएसडी या भारतीय एवं टेलीविजन संस्थान जाते हैं। इस कला में माहिर हस्तियां वहां (संस्थान) जाकर युवाओं को अभिनय की सीख देती हैं। अभिनेता ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि कोई भी आपको अभिनय तभी सिखा सकता है, जब आपमें इसे सीखने का जुनून हो...अभिनय जुनून से आता है।’’ फिल्म ‘अय्यारी’ में मनोज ने युवा अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पर्दा साझा किया है। वह सिद्धार्थ की सीखने में दिलचस्पी से बेहद प्रभावित हैं।
मनोज ने बताया कि बैरी जॉन से अभिनय की सीख लेने के बाद 26 साल की उम्र से वह एक्टिंग वर्कशाप (अभिनय कार्यशाला) संचालित कर रहे हैं और जब सिद्धार्थ ने उन्हें फोन किया और अभिनय की कला के बारे में और ज्यादा जानने की दिलचस्पी दिखाई तो उन्हें बहुत खुशी हुई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Manoj Bajpayee Says, Craft Of Acting Can Be Taught
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: manoj bajpayee, craft of acting can be taught, mumbai, aiyaary, national award winning actor manoj bajpayee, neeraj pandey, television, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved