• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

क्रिस 4 में विलेन बनना चाहते हैं लव सिन्हा

Luv Sinha: I would love to play the negative lead in Krrish 4 - Bollywood News in Hindi

मुंबई। अभिनेता-राजनेता लव सिन्हा बिहार चुनाव में राजनीति में अपने हालिया असफल प्रयास के बाद बॉलीवुड वापसी करना चाह रहे हैं। लव का कहना है कि वह पर्दे पर एक सुपरविलेन का किरदार निभाना चाहते हैं। लव ने राज कंवर की 2010 की रिलीज फिल्म 'सदियां' के साथ बॉलीवुड में हीरो के रूप में अपनी शुरूआत की, जो रेखा, हेमा मालिनी और ऋषि कपूर की मौजूदगी के बावजूद फ्लॉप हो गई। लव ने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुलासा किया कि वह फिल्म क्रिस 4 में बतौर विलेन की भूमिका निभाना चाहते हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मैंने इसे पहले भी लिखा है, लेकिन मेरी ड्रीम भूमिका सुपरविलेन या एंटी हीरो की भूमिका निभाने की है। मैं इसे क्रिश 4 में निगेटिव लीड निभाना पसंद करूंगा या विश्वनाथ की रीमेक में भूमिका निभाना पसंद करूंगा। मेरा 2021 लक्ष्य।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Luv Sinha: I would love to play the negative lead in Krrish 4
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: luv sinha, i would love to play the negative lead in krrish 4, negative role, krrish 4, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved