• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'लूडो' का पहला लुक : महिला के भेष में दिखे राजकुमार राव

Ludo first look: Rajkummar Rao posts pic dressed as woman - Bollywood News in Hindi

मुंबई। अपनी आगामी फिल्म 'लूडो' का पहला लुक जारी करते हुए अभिनेता राजकुमार राव ने अपने प्रशंसकों को चकित कर दिया है। दरअसल सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीर में अभिनेता महिला के भेष में दिख रहे हैं, जिसने हरे रंग की लहंगा-चोली पहना है। इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए अभिनेता ने लिखा, "नए साल की शुभकामनाएं दोस्तों। हैशटैगलूडो।" राजकुमार के प्रशंसक अपने अभिनेता को महिला के अवतार में देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। उन्होंने तस्वीर में उनके लुक की खूब तारीफ की। एक ने लिखा, "इस पहले लुक में आप किसी भी लड़की से बेहतर नजर आ रहे हैं।"
वहीं दूसरे ने लिखा, "मुझे लगा यह आलिया है।"
तो अन्य ने लिखा, "बाप रे, अविश्वसनीय भाई, सही।"
'लूडो' का निर्देशन अनुराग बसु करने वाले हैं। फिल्म में अभिषेक बच्चन भी हैं। फिल्म 24 अप्रैल को रिलीज होगी। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ludo first look: Rajkummar Rao posts pic dressed as woman
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: राजकुमार राव, ludo, rajkummar rao, woman, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved