• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

Lockdown Diaries: नोरा फतेही के डांस वीडियो ने मचाया तहलका

Lockdown diaries: Nora Fatehi latest dance video goes viral - Bollywood News in Hindi

मुंबई। डांसर-अभिनेत्री नोरा फतेही अपने लॉकडाउन के दिनों का इस्तेमाल अपनी डांस मूव्स को और भी बेहतर करने के लिए कर रही हैं। उनका एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को अब तक इंस्टाग्राम पर लगभग 23 लाख बार देखा गया है।

वीडियो में अभिनेत्री हर एक स्टेप बहुत ही स्मूथ तरीके से कर रही हैं। व्हाइट टॉप और ग्रे ट्राउजर में अभिनेत्री का लुक भी बहुत जबरदस्त लग रहा है।

गुरुवार देर रात को इंस्टाग्राम पर शेयर की गई पोस्ट को कैप्शन देते हुए अभिनेत्री ने लिखा, "आखिरकार सीख गई। कोर्नी सॉन्ग पर लाइव क्लास डांस रुटीन।"

हालांकि, नोरा का दावा है कि वो अभी सीख रही हैं, जबकि प्रशंसकों को लगता है कि 'स्ट्रीट डांसर 3 डी' अभिनेत्री ने इसे बहुत बेहतरीन किया है।

अपने कैप्शन में एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें पैरिस गोबेल का काम काफी पसंद है।

हाल ही में नोरा ने 'हाय गर्मी' गाने पर डांस करके काफी ट्रेंड में बनी रहीं और खूब नाम भी कमाया।

अभिनय की बात करें तो नोरा, अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आएंगी। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lockdown diaries: Nora Fatehi latest dance video goes viral
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lockdown diaries, nora fatehi latest dance video, nora fatehi, coronaviruslockdown, coronavirusindia, coronavirus, covid 19, lockdown, covid-19 lockdown, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved