• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

वहीदा रहमान को मुम्बई में दिया जाएगा किशोर कुमार सम्मान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान वर्ष 2018-19 फिल्म अभिनेत्री वहीदा रहमान को दिए जाने का ऐलान किया था, मगर वह यह सम्मान लेने खंडवा नहीं पहुंची इस पर सरकार ने तय किया है कि उन्हें यह सम्मान मुम्बई में प्रदान किया जाएगा। पाश्र्व गायक किशोर कुमार का मध्य प्रदेश खंडवा से नाता रहा है। राज्य सरकार का संस्कृति विभाग उनकी याद में हर साल राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान देता है। यह सम्मान खंडवा में ही आयोजित समारोह में दिया जाता है। वर्ष 2018-19 के लिए वहीदा रहमान (81) का चयन किया गया था। उन्हें यह सम्मान किशोर कुमार की जन्मस्थली खंडवा में दिया जाना था, मगर उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से खंडवा आने में असमर्थता जताई थी, इसलिए सरकार ने उन्हें मुंबई जाकर सम्मान देने का फैसला किया है। संस्कृति मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ मुंबई जाकर वहीदा रहमान को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान भेंट करेंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-kishore kumar award will be given to waheeda rehman in mumbai
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kishore kumar award, waheeda rehman in mumbai, kishore kumar samman, waheeda rehman, minister dr vijay laxmi sadho, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved