• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कंगना ने शेयर किया हेमा मालिनी का 56 साल पुराना वीडियो, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Kangana shared Hema Malinis 56 year old video, went viral on social media - Bollywood News in Hindi

एक्ट्रेस कंगना रनौत लोकसभा चुनाव में अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा की उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरी हैं। इन दिनों वह जोर-शोर से प्रचार में व्यस्त हैं। अब कंगना ने हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री और मथुरा से चुनाव लड़ रहीं भाजपा सांसद हेमा मालिनी की जमकर तारीफें की हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हेमा का एक पुराना वीडियो शेयर किया है जिसमें वह स्टेज पर भरतनाट्यम की प्रस्तुति देती दिख रही हैं। कंगना ने आज शुक्रवार (12 मार्च) को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर हेमा की एक वीडियो क्लिप शेयर की है। इसमें हेमा 20 साल की उम्र में मंच पर भरतनाट्यम की प्रस्तुति देती दिख रही हैं। हेमा ने ये परफॉर्मेंस लगभग 56 साल पहले 1968 में दी थी जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। कंगना ने लिखा, “20 साल की हेमा जी। स्टेज पर परफॉर्म कर रही हैं। हेमा जी अब भी स्टेज पर 3-4 घंटे लंबी परफॉर्मेंस दे सकती हैं।

जो लोग नृत्य, संगीत और कला का मजाक बनाते हैं, वो नीच और छोटी सोच रखते हैं। देवलोक में अर्जुन ने भी नृत्य, संगीत और कला की शिक्षा ली थी। भगवान शिव ने योग के साथ ये कलाएं मनुष्य को दी हैं। तभी तो वो नटराज कहलाते हैं।” बता दें कि हेमा का ये वीडियो ओल्ड इज गोल्ड फिल्म्स के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kangana shared Hema Malinis 56 year old video, went viral on social media
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kangana shared hema malinis 56 year old video, went viral on social media, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved