एक्ट्रेस कंगना रनौत लोकसभा चुनाव
में अपने गृह राज्य
हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट
से भाजपा की उम्मीदवार के
तौर पर मैदान में
उतरी हैं। इन दिनों
वह जोर-शोर से
प्रचार में व्यस्त हैं।
अब कंगना ने हिंदी सिनेमा
की दिग्गज अभिनेत्री और मथुरा से
चुनाव लड़ रहीं भाजपा
सांसद हेमा मालिनी की
जमकर तारीफें की हैं। उन्होंने
अपने सोशल मीडिया अकाउंट
पर हेमा का एक
पुराना वीडियो शेयर किया है
जिसमें वह स्टेज पर
भरतनाट्यम की प्रस्तुति देती
दिख रही हैं।
कंगना ने आज शुक्रवार
(12 मार्च) को अपनी इंस्टाग्राम
स्टोरी पर हेमा की
एक वीडियो क्लिप शेयर की है।
इसमें हेमा 20 साल की उम्र
में मंच पर भरतनाट्यम
की प्रस्तुति देती दिख रही
हैं। हेमा ने ये
परफॉर्मेंस लगभग 56 साल पहले 1968 में
दी थी जिसका वीडियो
वायरल हो रहा है।
कंगना ने लिखा, “20 साल
की हेमा जी। स्टेज
पर परफॉर्म कर रही हैं।
हेमा जी अब भी
स्टेज पर 3-4 घंटे लंबी परफॉर्मेंस
दे सकती हैं।
जो लोग नृत्य, संगीत
और कला का मजाक
बनाते हैं, वो नीच
और छोटी सोच रखते
हैं। देवलोक में अर्जुन ने
भी नृत्य, संगीत और कला की
शिक्षा ली थी। भगवान
शिव ने योग के
साथ ये कलाएं मनुष्य
को दी हैं। तभी
तो वो नटराज कहलाते
हैं।” बता दें कि
हेमा का ये वीडियो
ओल्ड इज गोल्ड फिल्म्स
के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया
गया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे