• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जारी है जवान की सफलता, 34वें दिन इतनी रही कमाई, शुक्रवार को आएगा उछाल

Jawans success continues, earnings remained this much on the 34th day, there will be a rise on Friday - Bollywood News in Hindi

शाहरुख खान की हालिया फिल्म 'जवान' महीने भर बाद भी कमाई के मामले में सारी लेटेस्ट फिल्मों को जमकर टक्कर दे रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, जवान ने 34वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर (सभी भाषाओं में) ₹ 1 करोड़ की कमाई की। शाहरुख खान की फिल्म का कुल कलेक्शन अब 626.03 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म की कमाई में 35वें शुक्रवार को जबरदस्त उछाल आने की सम्भावना है। इसका कारण है कि कल विश्व सिनेमा दिवस है। इस मौके पर चल रही और प्रदर्शित हो रही सभी फिल्मों को सिर्फ 99 रुपये में दिखाया जाएगा। ऐसे में उम्मीद है कि जवान को इसका जबरदरूत फायदा मिलेगा और सम्भावना व्यक्त की जा रही है कि कल जवान 2 करोड़ तक का कारोबार करने में सफल हो जाएगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि मंगलवार, 10 अक्टूबर को जवान (हिंदी) की कुल ऑक्यूपेंसी 10.56% थी। वैश्विक स्तर पर एटली निर्देशित इस फिल्म ने 1117.39 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। शाहरुख खान और गौरी खान की रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के अनुसार, जवान भारतीय सिनेमा के इतिहास में ₹ 1100 करोड़ (दुनिया भर में) पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म है।
जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरुख के अलावा नयनतारा और विजय सेतुपति भी हैं। जवान में दीपिका पादुकोण और संजय दत्त की विशेष भूमिका है। रिद्धि डोगरा, सुनील ग्रोवर, सान्या मल्होत्रा, लहर खान, एजाज खान, प्रियामणि और गिरिजा ओक भी स्टार कास्ट का हिस्सा हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jawans success continues, earnings remained this much on the 34th day, there will be a rise on Friday
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jawans success continues, earnings remained this much on the 34th day, there will be a rise on friday, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved