• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अर्जुन कपूर के बर्थडे पर विश करने के बजाय मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया क्रिप्टिक मैसेज

Instead of wishing Arjun Kapoor on his birthday, Malaika Arora shared a cryptic message - Bollywood News in Hindi

मुंबई । बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस बर्थडे पर फैंस बधाई के साथ-साथ मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप के सवाल भी पूछ रहे हैं। वो इसलिए क्योंकि अभी तक एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर उनके लिए कोई बर्थडे पोस्ट शेयर नहीं किया है। इसके बजाय मलाइका ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक मैसेज शेयर किया है, जिसमें उन्होंने भरोसे की बात की है। पोस्ट में उन्होंने लिखा, ''मुझे ऐसे लोग पसंद हैं, जिन पर मैं पीठ पीछे और आंख बंद करके भरोसा कर सकूं।''
बीती रात, अर्जुन ने बर्थडे पार्टी रखी। इसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे। जान्हवी कपूर, शनाया कपूर, वरुण धवन, नताशा दलाल और मोहित मारवाह उनके घर पर देखे गए। लेकिन हमेशा उनके बर्थडे को लेकर सुपर एक्साइटेड रहने वाली मलाइका नजर नहीं आई, जिसके चलते दोनों के ब्रेकअप की खबरों को फिर हवा मिल गई।
कुछ समय से दोनों के ब्रेकअप की अफवाह जोरों पर है।
बता दें कि 2019 में, मलाइका ने अर्जुन कपूर के बर्थडे पर इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। इस पोस्ट में उन्होंने अर्जुन के साथ हॉलीडे की खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी, जिसमें दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़े नजर आए। इसके बाद दोनों अक्सर एक-दूसरे के लिए कई पोस्ट शेयर करते रहे।
मलाइका अरोड़ा की पहली शादी अरबाज खान से हुई थी, लेकिन 2017 में दोनों अलग हो गए। उनका एक बेटा अरहान खान भी है। वहीं अर्जुन कपूर का नाम अर्पिता खान, परिणीति चोपड़ा और कुशा कपिला के साथ जुड़ चुका है।
अर्जुन जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगे।
फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक्टर का एक नया लुक शेयर किया। पोस्टर में, अर्जुन के चेहरे पर खून लगा हुआ है। वह अपने हाथ में दरांती पकड़े हुए हैं।
रोहित ने पोस्टर के कैप्शन में लिखा, "जन्मदिन मुबारक अर्जुन कपूर"।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Instead of wishing Arjun Kapoor on his birthday, Malaika Arora shared a cryptic message
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: arjun kapoor, malaika arora, birthday, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved