• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'इंडियन आइडल' सीजन 3 के विजेता प्रशांत तमांग का निधन, 43 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Indian Idol Season 3 Winner Prashant Tamang Passes Away at 43 - Bollywood News in Hindi

मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है। गायक और अभिनेता प्रशांत तमांग का रविवार को 43 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत की वजह स्ट्रोक बताई जा रही है। फिल्ममेकर राजेश घाटानी ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है। वहीं, दार्जिलिंग के जाने-माने सिंगर महेश सेवा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने मित्र को श्रद्धांजलि दी। शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “प्यारे भाई प्रशांत के निधन पर गहरी संवेदना।” प्रशांत तमांग का नाम इंडियन आइडल सीजन 3 के विजेता के रूप में सबसे ज्यादा जाना जाता है। उनका जन्म 4 जनवरी 1983 को दार्जिलिंग में हुआ था, वह मूल रूप से नेपाल में रहते थे। उन्हें प्रशंसक 'पहाड़ का गौरव' भी कहते थे। उनके परिवार में मां, दादी और एक बहन है। साल 2011 में उन्होंने गीता थापा से शादी रचाई थी। जानकारी के अनुसार, वह पत्नी के साथ दिल्ली में रह रहे थे।
शो में आने से पहले वह कोलकाता पुलिस में तैनात थे और पुलिस ऑर्केस्ट्रा का हिस्सा थे। वहां वह कार्यक्रमों में गाया करते थे। उनके सीनियर अधिकारियों ने ही उन्हें इंडियन आइडल में हिस्सा लेने की सलाह दी थी।
इंडियन आइडल शो जीतने के बाद प्रशांत ने सोनी बीएमजी के साथ अपना पहला एलबम रिलीज किया, जिसमें हिंदी और नेपाली गाने शामिल थे। बाद में उन्होंने नेपाली फिल्मों में बतौर प्लेबैक सिंगर और अभिनेता काम किया। उनकी आवाज और अभिनय ने खूब सराहना बटोरी।
प्रशांत ने अमेजन प्राइम की वेब सीरीज 'पाताल लोक 2' में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाया था। इस सीरीज में उन्होंने विलेन डेनियल लेचो का रोल किया, जो दर्शकों के लिए एकदम अलग और चौंकाने वाला था। इस भूमिका में उन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया और सीरीज में उनके एक्टिंग को सराहना मिली।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Indian Idol Season 3 Winner Prashant Tamang Passes Away at 43
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mumbai, film industry, actor prashant tamang, death, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved