• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

राष्ट्र विरोधी बताने के सवाल पर ऋचा ने दिया यह जवाब

मुंबई। सोशल मीडिया पर विभिन्न मुद्दों पर निर्भय होकर अपनी राय रखने वाली अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने कहा कि वह किसी भी राजनीतिक दल की एजेंट नहीं हैं। एक बयान के अनुसार, फस्र्टपोस्ट डॉट कॉम के ‘सोशल मीडिया स्टार’ पर अपनी एक उपस्थिति के दौरान ऋचा से पूछा गया कि कुछ लोग उन्हें राष्ट्र विरोधी कहते हैं, जिसके बारे में उनकी क्या राय है। इस पर ऋचा ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि सरकार अनिवार्य रूप से एक सेवक की भूमिका में होती है और उसे इसकी याद दिलाने की जरूरत है। यह किसी का विरोधी होने के बारे में नहीं है, बल्कि यह विकास समर्थक, एकता समर्थक होने के बारे में और देश के अस्तित्व के दीर्घकालिक उद्देश्यों की तरफ देखने के बारे में है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा नहीं है कि यदि कोई खास पार्टी सत्ता में है, तभी हम उसकी आलोचना करेंगे और अगली बार यदि कोई दूसरी पार्टी है, तो हम उनकी आलोचना नहीं करेंगे। मैं किसी भी राजनीतिक दल का एजेंट नहीं हूं। मुझे लगता है कि एक राजनीतिक दल, एक व्यक्ति, एक विचार प्रक्रिया, एक धर्म या संस्था को देश के साथ समझा नहीं जा सकता है।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-I am not agent of any political party: Richa
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: richa chadha, social media, political party, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved