• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

संदेह की समाप्ति, डंकी का नया पोस्टर जारी, प्रदर्शन तिथि की हुई घोषणा

End of doubt, new poster of Dunky released, release date announced - Bollywood News in Hindi

सुपरस्टार शाहरुख खान ने चार साल बाद इस साल शानदार वापसी के साथ फैंस को जश्न मनाने का मौका दे दिया। जनवरी में रिलीज हुई ‘पठान’ और फिर सितंबर में आई ‘जवान’ ने सफलता के नए कीर्तिमान बना दिए। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छापे। अब शाहरुख की इस साल की तीसरी फिल्म ‘डंकी’ के लिए भी तैयार हो जाएं। आज शनिवार (21 अक्टूबर) को फिल्म के पहले पोस्टर के साथ इसकी रिलीज डेट का खुलासा हो गया है। पोस्टर में शाहरुख को फ्रंट के बजाय बैक से दिखाया गया है। उनके दोनों हाथों और कंधे पर बैग है। ऐसा लग रहा है जैसे वह किसी लंबी यात्रा पर निकले हैं। उन्हें बीहड़-बंजर इलाके की तरफ बढ़ते दिखाया गया है। पोस्टर में भारत समेत कुछ मुल्कों का नक्शा और फिल्म की रिलीज डेट और निर्देशक राजकुमार हिरानी का नाम लिखा गया है।

रिलीज डेट 21 दिसंबर 2023 बताई गई है। पोस्टर पर फिल्म की पंचलाइन (एक वादे को निभाने के लिए, एक जवान का सफर) भी दी गई है। अब ठीक दो माह बाद सिनेमाघरों में पहुंचने वाली फिल्म के टीजर और ट्रेलर का इंतजार है। ‘डंकी’ भारत में सिल्वर स्क्रीन पर आने से ठीक एक दिन पहले अंतरराष्ट्रीय थिएटरों में रिलीज होगी।


इसकी सीधी टक्कर प्रभास की फिल्म ‘सालार’ से होगी जो कि 22 दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी। ‘डंकी’ में शाहरुख के साथ एक्ट्रेस तापसी पन्नू और दिग्गज वेटरन एक्टर धर्मेंद्र भी नजर आएंगे। शाहरुख पहली बार हिरानी के साथ काम कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि ‘डंकी’ के डिजिटल, सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स लगभग 230 करोड़ रुपए में बेचे गए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-End of doubt, new poster of Dunky released, release date announced
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: end of doubt, new poster of dunky released, release date announced, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved