• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'हौसला रख' के साथ दिलजीत बने प्रोड्यूसर

Diljit Dosanjh turns producer with Dusshera release Honsla Rakh - Bollywood News in Hindi

मुंबई। पंजाबी अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ इस दशहरे में आ रही फिल्म 'हौसला रख' के लिए निर्माता की कुर्सी संभाल रहे हैं। फिल्म में दिलजीत अभिनय करते भी नजर आएंगे। इसमें सोनम बाजवा, शहनाज गिल जैसी अभिनेत्रियां भी हैं। यह फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। दिलजीत ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर फिल्म के फर्स्ट लुक को साझा किया है। इसमें स्केच्ड वर्जन में दिलजीत एक बेबी कैरियर और एक मुस्कुराते हुए बच्चे के साथ नजर आ रहे हैं। दिलजीत ने पोस्टर के साथ फिल्म के रिलीज होने की तारीख की भी घोषणा की। दिलजीत और सोनम एक जोड़ी के रूप में पहले से ही काफी मशहूर हैं। साल 2019 में आई हिट फिल्म 'शदा' के गाने 'टॉमी' में इन दोनों के डांस को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
'हौसला रख' में गिप्पी ग्रेवाल के बेटे शिंडा ग्रेवाल भी हैं। फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारियों का अभी और खुलासा नहीं किया गया है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Diljit Dosanjh turns producer with Dusshera release Honsla Rakh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: diljit dosanjh, producer, dusshera, release, honsla rakh, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved