• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

61 देशों में टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्मों में शामिल हुई चोर निकल के भागा

Chor Nikal Ke Bhaga among top 10 trending films in 61 countries - Bollywood News in Hindi

हाल ही में अभिनेत्री यामी गौतम अपने पति निर्देशक आदित्य धर के साथ महादेव का रुद्राभिषेक करते हुए तस्वीरों को लेकर चर्चाओं में आई थी। शादी के बाद से यामी अपने पति के साथ पारम्परिक परिवेश में मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए जाती रहती हैं। वे देवी माँ और भगवान शिव शंकर की भक्त हैं। अभी सोशल मीडिया पर उनकी इन तस्वीरों की चर्चा समाप्त भी नहीं हुई थी कि यामी गौतम एक बार फिर से चर्चाओं में हैं। इस बार चर्चा उनकी फिल्म चोर निकल के भागा को लेकर हो रही है जो बीती 24 मार्च को ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर प्रदर्शित हुई थी। पिछले दो वर्षों से यामी गौतम अभिनीत सभी फिल्मों का एक-एक करके ओटीटी प्लेटफार्म पर आना जारी है। हाल ही में नेटफ्लिक्स पर प्रदर्शित हुई उनकी फिल्म चोर निकल के भागा ने ओटीटी प्लेटफार्म पर एक रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफलता प्राप्त कर ली है। यह फिल्म बीती 24 मार्च को ओटीटी प्लेटफार्म पर प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ सनी कौशल नजर आए थे। दर्शकों को यह फिल्म इतनी पसन्द आई है कि इसने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। चोर निकल के भागा 61 देशों में टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्मों में शामिल हो गई है। इस फिल्म ने ऑस्कर विजेता आरआरआर को भी पीछे छोड़ दिया है। दो सप्ताह के भीतर नेटफ्लिक्स पर यह सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय फिल्म बन गई है, जिसकी व्यूअरशिप 2 करोड़ 90 लाख घंटे है। साथ ही यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर वैश्विक स्तर पर दूसरे नम्बर पर आ गई है। व्यूअरशिप के मामले में टॉप तीन की बात करें तो पहले नम्बर पर चोर निकल के भागा है। वहीं दूसरे नम्बर पर आरआरआर 2 करोड़ 55 लाख और तीसरे नम्बर पर आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी 2 करोड़ 21 लाख व्यूअरशिप घंटों के साथ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chor Nikal Ke Bhaga among top 10 trending films in 61 countries
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chor nikal ke bhaga among top 10 trending films in 61 countries, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved