• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ओपनिंग वीकेंड पर दूसरी बेस्ट हॉलीवुड फिल्म बनी अवतार-2, कमाई में गिरावट जारी

Avatar-2 became the second best Hollywood film on opening weekend, earnings continue to decline - Bollywood News in Hindi

रविवार तक शानदार कमाई का नजारा पेश कर चुकी निर्देशक जेम्स कैमरून की अवतार: द वे ऑफ वॉटर के कारोबार में लगातार गिरावट दिखाई दे रही है। प्रदर्शन के चौथे दिन सोमवार को फिल्म ने जहाँ 18.75 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी, वहीं मंगलवार 5वें दिन फिल्म के कारोबार में लगभग 12 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की। मंगलवार को फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 16.25 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की। अवतार 2 ने 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की लिस्ट में प्रवेश कर लिया है। इस हॉलीवुड फिल्म का क्रेज इस कदर है इसने कई बॉलीवुड फिल्मों को पानी पिला दिया है। अवतार ने अब तक कुल 162.50 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। अवतार-2 का यह कारोबार पूरे भारत में हुआ है, जबकि हिंदी फिल्में सिर्फ हिंदी भाषी क्षेत्रों में ही प्रदर्शित होती हैं। हालांकि अब दक्षिण में तमिल और तेलुगु भाषा में भी हिन्दी फिल्मों को एक साथ प्रदर्शित किया जाने लगा है। इस तरह की शुरूआत यशराज फिल्म्स और धर्मा प्रोडक्शन कर चुके हैं। इसके बावजूद अवतार 2 की कमाई यह बताती है कि अगर कंटेंट में दम और फिल्मांकन गजब का हो तो कोई भी फिल्म कमाई की मोहताज नहीं होगी। पीछे छूटी हिन्दी फिल्में अपने 5 दिन के कारोबार में ही इस फिल्म ने हिन्दी सिनेमा की इस वर्ष प्रदर्शित हुई कई फिल्मों के लाइफटाइम कारोबार को पीछे छोड़ दिया है। इनमें बॉलीवुड के सुपर सितारों में शामिल आमिर खान—लालसिंह चड्ढा, ऋतिक रोशन—विक्रम वेधा, अक्षय कुमार—सम्राट पृथ्वीराज की फिल्में शामिल हैं। इस वर्ष प्रदर्शित हुई बॉलीवुड की 4 ब्लॉकबस्टर फिल्में—भूल भुलैया-2, ब्रह्मास्त्र, द कश्मीी फाइल्स और गत 18 नवम्बर को प्रदर्शित हुई दृश्यम-2 ही ऐसी फिल्में हैं जिनका कारोबार अब तक अवतार-2 से ज्यादा है। इसमें भी सम्भावना व्यक्त की जा रही है कि बुधवार व गुरुवार के कारोबार से यह फिल्म कार्तिक आर्यन की भूल भुलैय्या-2 को पीछे छोडऩे में सफल हो जाएगी। भूल भुलैय्या-2 का लाइफटाइम कारोबार 181 करोड़ रहा था।
अवतार 2 ने भारत में रिलीज होने वाली सभी हॉलीवुड फिल्मों में दूसरा सबसे बेस्ट ओपनिंग वीकेंड हासिल किया है। इस फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 129 करोड़ का कारोबार किया है। वहीं 157.20 करोड़ के साथ एवेंजर्स एंडगेम पहले नंबर पर है। जबकि मार्वल की एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर 94.30 करोड़ के साथ तीसरे, 79.50 करोड़ के साथ डॉक्टर स्ट्रेंज-मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस चौथे और 79.14 करोड़ के साथ स्पाइडर-मैन नो वे होम पांचवें स्थान पर हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Avatar-2 became the second best Hollywood film on opening weekend, earnings continue to decline
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: avatar-2 became the second best hollywood film on opening weekend, earnings continue to decline, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved