• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 5

फिल्मों में अपने सहायक किरदार के लिए बोले अरबाज खान

अपनी आगामी फिल्म ‘जीना इसी का नाम है’ के प्रचार में व्यस्त अरबाज खान का कहना है कि एक निर्देशक और निर्माता के तौर पर वह फिल्मों के निर्माण के वक्त बेहद सजग रहते हैं, लेकिन अभिनय के लिए वह अच्छे किरदारों को महत्व देते हैं और यही कारण है कि उन्हें अधिकतर सहायक भूमिकाओं में देखा जाता है। अरबाज ने आईएएनएस के साथ एक साक्षात्कार में यह बात कही। राजधानी दिल्ली में जारी सुपर फाइट लीग के सेमीफाइनल मैच में अपनी फिल्म का प्रचार करने आए अरबाज को शेर-ए पंजाब और बेंगलुरु टाइगर्स के बीच हुए सेमीफाइनल मैच के लिए बेहद उत्साहित देखा गया। अरबाज को उनके अभिनय करियर में अब तक की गई फिल्मों में अधिकतर रूप से सहायक किरदारों में देखा गया है, फिर चाहे वह ‘दबंग’, ‘दबंग-2’ हो या ‘फ्रीकी अली’।
इस बारे में पूछे जाने पर अरबाज ने आईएएनएस से कहा, ‘मुझे लगता है कि मुख्य किरदार के बारे में कहूं, तो अब मैं एक ऐसे स्तर पर आ गया हूं, जिस स्तर पर खड़े हर इंसान को यह समझना चाहिए कि वह कहां मायने रखता है?’
अरबाज ने कहा, ‘मैंने अधिकतर फिल्मों में मुख्य किरदारों के बजाए सहायक भूमिकाएं ही की हैं और मैं इससे बहुत खुश हूं। मुझे इनमें काम मिलता है और सहायक भूमिकाएं निभाने पर प्रशंसा भी मिलती है।’
बकौल अरबाज, ‘मेरा कोई लक्ष्य नहीं है कि मुझे मुख्य किरदार वाली एक फिल्म करनी है और उसमें पांच गानों में नजर आना है। मैं इस स्तर से आगे बढ़ चुका हूं और अब मुझे अच्छे किरदार और अच्छी फिल्में करनी है। अच्छे लोगों के साथ काम करना है।’

[# 2017: अभिनेत्रियों में इनका रहेगा वर्चस्व, बाकी सब पीछे]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-arbaz khan say about his supporting role in movie
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: arbaz khan, jeena isi ka naam hai, darar movie, dabangg movie, salman khan, bollywood latest news, bollywood gossip, bollywood news in hindi, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved