• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ऑनलाइन लीक हुई अक्षय कुमार की मिशन रानीगंज, निर्माताओं को होगा नुकसान

Akshay Kumars Mission Raniganj leaked online, producers will face loss - Bollywood News in Hindi

अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन रानीगंज' 6 अक्टूबर यानी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अक्षय कुमार के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म 'मिशन रानीगंज' के रिलीज हो जाने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन देना शुरू कर दिया है और अक्षय कुमार की एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं। अक्षय कुमार की फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी बीच अक्षय कुमार और फिल्म के मेकर्स के लिए बुरी खबर भी है। दरअसल, अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन रानीगंज' ऑनलाइन लीक हो गई है। ऐसे में फिल्म के कलेक्शन पर फर्क पड़ने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि फिल्म 'मिशन रानीगंज' मूवीरूल्ज, फिल्मीजिला, तमिलरॉकर्स सहित कई पाइरेटेड वेबसाइट पर लीक की गई है। यहां से लोग फ्री में एचडी प्रिंट में फिल्म को डाउनलोड कर रहे हैं। गौरतलब है कि अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन रानीगंज' से पहले 'चंद्रमुखी 2', 'फुकरे 3', 'द वैक्सीन' वॉर सहित कई फिल्म इन पाइरेटेड साइट पर लीक हो चुकी हैं। फिल्मों क पाइरेटेड साइट पर लीक होने से बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर पड़ता है। ये पाइरेटेड साइट तमाम फिल्मों के कलेक्शन को चूना लगा चुकी हैं। अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन रानीगंज' दिवंगत जसवंत सिंह गिल की जिंदगी पर बन रही है। बता दें कि जसवंत सिंह गिल ने साल 1989 में पश्चिम बंगाल में कोयला खदान में बाढ़ का पानी भर जाने से फंसे 65 मजदूरों को बहादूरी दिखाते हुए बचाया था। जसवंत सिंह गिल का साल 2019 में निधन हो गया था। अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म 'मिशन रानीगंज' के अलावा 'बड़े मियां छोटे मियां', 'वेलकम 3', 'हेरा फेरी 3', 'स्काई फोर्स', 'हाउसफुल 5', 'सोरारई पोटरु' के हिंदी रीमेक में काम करते नजर आएंगे। वह पिछली बार फिल्म 'ओएमजी 2' में नजर आए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Akshay Kumars Mission Raniganj leaked online, producers will face loss
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: akshay kumars mission raniganj leaked online, producers will face loss, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved