• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हिन्दी के बाद अब तेलुगू सिनेमा में प्रवेश कर रही हैं मानुषी छिल्लर

After Hindi, Manushi Chhillar is now entering Telugu cinema - Bollywood News in Hindi

फैशन आइकन मानुषी छिल्लर एक्शन से भरपूर थ्रिलर 'ऑपरेशन वेलेंटाइन' के साथ अपनी तेलुगू फिल्म की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यहां वो वह वरुण तेज के साथ स्क्रीन शेयर करती नज़र आएंगी। जैसा कि फैंस टॉलीवुड में उनकी एंट्री का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, मानुषी ने इंस्टाग्राम पर अंग्रेजी, हिंदी और तेलुगू में फिल्म के पोस्टर को शेयर किया। पोस्टर काफी शानदार लग रहा है। Manushi Chhillar ने पोस्टर शेयर करते हुए पोस्ट को कैप्शन दिया, 'प्रिपेयर फ़ॉर द अल्टीमेट शोडाउन- द बैटल हैज जस्ट बिगन। गेट रेडी फ़ॉर द ऑपरेशन वैलेंटाइन। 8 दिसंबर, 2023 से हिंदी एंड तेलुगू में सिनेमाघरों में।' मानुषी छिल्लर की नई फिल्म
मानुषी छिल्लर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत के बाद से ही लोगों की फेवरेट बन गई हैं। उनकी हालिया फ़िल्म 'द ग्रेट इंडियन फ़ैमिली' को दर्शकों और आलोचकों दोनों ने प्यार दिया लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई। अपनी एक्टिंग के अलावा, मानुषी ने खुद को एक फैशन आइकन के रूप में बनाया है। उन्होंने हाल ही में लंदन फैशन वीक में भाग लिया था।
ऑपरेशन वेलेंटाइन पोस्टर
सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर भी फिल्म की रिलीज डेट शेयर की थी। पोस्ट में लिखा था, 'धमकी देकर शांति बनाना। ऑपरेशन वैलेंटाइन: स्काई हाई रिवील।'

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-After Hindi, Manushi Chhillar is now entering Telugu cinema
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: after hindi, manushi chhillar is now entering telugu cinema, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved